{"_id":"60a55e888ebc3ed2b35c702a","slug":"cyclone-toute-affected-rain-made-the-weather-pleasant-grnoida-news-noi5826953180","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्रवाती तूफान ताउते का असर, बारिश ने मौसम किया सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्रवाती तूफान ताउते का असर, बारिश ने मौसम किया सुहाना
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान ताउते का असर जिले में भी दिख रहा है। बुधवार सुबह से शुरू हुई बारिश का सिलसिला देर रात तक चला। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया। ठंडी हवाओं से लोगों को गर्मी से निजात मिली। अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 16 डिग्री कम था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 6 बजे से ही हल्की बारिश शुरू हो गई थी जो 7 बजे तक होती रही। इसके बाद शाम तक कई बार रुक-रुककर बारिश हुई जो देर रात तक चलती रही। साथ ही, 15 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चली जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। घरों में एसी बंद हो गए। हालांकि, कई जगह पर जलभराव की समस्या भी हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर तक बारिश का दौर चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि अब ताउते कमजोर होकर उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। इसका असर देखने को मिल रहा है। इससे हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।
एक साल में सबसे बेहतर हुआ प्रदूषण
दो दिनों से मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट आई है। इस साल पहली बार ऐसा हुआ है, जब एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक इतना बेहतर रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, ग्रेनो का 72 और नोएडा का 78 एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद का 90, गाजियाबाद का 73 और गुरुग्राम 78 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बिजली कटौती ने कंसंट्रेटर से सांस लेने वालों मरीजों को किया बेदम
जिले में बारिश के कारण लोकल फॉल्ट से करीब पांच घंटे तक बिजली गुल रही। इससे ऐसे लोगों की जान आफत में आ गई जो कोरोना के मरीजों को कंसंट्रेटर से आक्सीजन दिला रहे थे। लोगों ने परेशानी सोशल मीडिया पर पोस्ट की, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। किसी तरह सिलिंडर का जुगाड़ करके लोगों ने मरीजों की जान बचाई।
सेक्टर-61 निवासी विशेष का कहना है कि घर में पिता को कोरोना है। कंसंट्रेटर से किसी तरह आक्सीजन की पूर्ति की जा रही थी। बिजली जाने के बाद पिता की तबियत खराब हुई तो अफसरों से बात करने का प्रयास किया, लेकिन एसडीओ ने फोन नहीं उठाया।
इसी सेक्टर के शोभित जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे से बिजली गुल हो गई। बिजली निगम के लाइनमैन से लेकर अफसरों को फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। यही हाल सेक्टर के कई घरों में रहा। लोगों ने आक्सीजन सिलिंडर का आनन-फानन में जुगाड़ किया और परिजनों को बचाया। इधर, सेक्टर-68 व गढ़ी चौखंडी गांव में भी सुबह से बिजली गायब थी। बिजली घर जाकर पूछा तो पता चला कि लोकल फॉल्ट की वजह से आपूर्ति प्रभावित है। करीब चार घंटे बिजली नहीं आई। सेक्टर-22 व 12 में भी सुबह से चार बार बिजली गई। वहीं, यूपीपीसीएल के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कुछ स्थानों पर बिजली आपूर्ति करने में परेशानी आई थी। लोकल फॉल्ट को ठीक कराकर आपूर्ति चालू की गई।