{"_id":"64a829afecc7642aef049929","slug":"cyber-thugs-posing-as-nephew-cheated-rs-3-10-lakh-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: भतीजा बन साइबर ठगों ने की 3.10 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों ने ऐसे बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: भतीजा बन साइबर ठगों ने की 3.10 लाख रुपये की ठगी, जालसाजों ने ऐसे बनाया शिकार
Fri, 07 Jul 2023 08:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Jul 2023 08:35 PM IST
सार
पीड़ित महिला से फोन करने वाले लड़के ने बोला कि वह कनाडा से उनका भतीजा अमरजोत बोल रहा है। उसने कहा कि मेरे ऊपर केस हो गया है। मेरा एटीएम भी सीज हो गया है। किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने कारण मैं फंस गया हूं। मेरे ऊपर जुर्माना लगया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाली एक महिला से अज्ञात साइबर ठगों ने तीन लाख 10 हजार रुपए की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने कनाडा में रहने वाले महिला का भतीजा बनकर उनसे संपर्क किया, तथा कहा कि उन्हें कनाडा पुलिस ने किसी मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए। महिला भावुक हो गई और उन्होंने ठग द्वारा बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन
थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-37 निवासी राजहंस भंडारी ने थाना सेक्टर 39 में बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 29 अप्रैल को उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले लड़के ने बोला कि वह कनाडा से उनका भतीजा अमरजोत बोल रहा है। उसने कहा कि मेरे ऊपर केस हो गया है। मेरा एटीएम भी सीज हो गया है। किसी दूसरे व्यक्ति के साथ होने कारण मैं फंस गया हूं। मेरे ऊपर जुर्माना लगया गया है। इसलिए मुझे आप 3,10,000 रूपए भेज दीजिए, मैं बाद में वापस कर दूंगा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने कहा कि मैं तुम्हारे पापा और भाई से बात करती हूं, तो उसने कहा कि अगर आप ऐसा करेंगे तो मैं आत्महत्या कर लूंगा। उसने एक वकील से भी बात करवाई। उसने भी अमरजोत के फंसे होने की बात कही। पीड़िता ने उसकी बात पर विश्वास करके उसके बताए गए खाते में 3 लाख 10 हजार रुपए आरटीजीएस कर दिया। बाद में आरोपियों ने 3.90 लाख की और मांग की। पीड़िता को शक हुआ तथा उन्होंने पैसे ट्रांसफर नहीं किए। महिला ने जब अपने भतीजे से संपर्क किया तो वह सो रहा था। वह कनाडा में रहता है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बीती रात को थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन