{"_id":"63d001aaf9453e564c53f84b","slug":"cyber-fraudsters-withdraw-99-thousand-rupees-from-mother-daughters-account-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: साइबर जालसाजों ने मां-बेटी के खाते से निकाले 99 हजार रुपये, यूपीआई आईडी बनाकर की गई जालसाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: साइबर जालसाजों ने मां-बेटी के खाते से निकाले 99 हजार रुपये, यूपीआई आईडी बनाकर की गई जालसाजी
Tue, 24 Jan 2023 09:35 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 24 Jan 2023 09:35 PM IST
सार
सेक्टर-132 निवासी प्रतीक शर्मा ने शिकायत की है कि उनकी बेटी प्रकृति और पत्नी यामिनी के नाम पर अलग-अलग बैंक अकाउंट हैं। दो जनवरी को बेटी के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। फिर पता चला कि पत्नी के अकाउंट से भी 3 बार में 64 हजार रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
साइबर क्राइम
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
साइबर जालसाजों ने मां व बेटी के खाते में सेंध लगाकर चार बार में 99 हजार रुपये निकाल लिए। जालसाजों ने फर्जी तरीकेसे यूपीआई आईडी बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब पीडि़तों को ठगी का पता चला, तब पुलिस से शिकायत की गई। कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-132 निवासी प्रतीक शर्मा ने शिकायत की है कि उनकी बेटी प्रकृति और पत्नी यामिनी के नाम पर अलग-अलग बैंक अकाउंट हैं। दो जनवरी को बेटी के अकाउंट से 35 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज मोबाइल पर आया। फिर पता चला कि पत्नी के अकाउंट से भी 3 बार में 64 हजार रुपये निकाले गए हैं। दोनों अकाउंट पत्नी की ही कस्टमर आईडी पर हैं।
विज्ञापन
रुपये निकाले जाने के बारे में बैंक की तरफ से जानकारी मिली है कि यूपीआई आईडी बनाकर धनराशि निकाली गई है। प्रतीक ने यह भी बताया है कि यूपीआई आईडी बनाने या अकाउंट से धनराशि निकाले जाने से जुड़ा कोई ओटीपी या मैसेज मोबाइल पर नहीं आया है। नोएडा जोन के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि इस मामले में आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन