फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cyber fraudsters duped a woman of Rs 1.85 lakh on the pretext of booking a food for Rs 10

लालच बुरी बला है: महिला को दिया 10 रुपये में खाने की थाली बुक कराने का झांसा, लिंक भेजकर ऐसे लगाई लाखों की चपत

Mon, 12 Dec 2022 08:15 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Dec 2022 08:15 PM IST
सार

आरोपियों ने महिला को एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजकार 10 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। महिला ने जैसे ही क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये का भुगतान किया। उनके कार्ड से 1.85 लाख रुपये दो बार में काट लिया गया।

विज्ञापन
Cyber fraudsters duped a woman of Rs 1.85 lakh on the pretext of booking a food for Rs 10
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

साइबर जालसाजों ने एक नामी रेस्तरां के नाम से 10 रुपये में खाने की थाली बुक करने का झांसा देकर 1.85 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने एक थाली बुक करने पर दो थाली की होम डिलीवरी का लालच दिया। आरोपियों ने ऑनलाइन भुगतान का लिंक भेजकर ठगी की। जैसे ही महिला ने ऑनलाइन भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्ड का प्रयोग किया उसके कार्ड से 1.85 लाख रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

डेल्टा-1 निवासी संजीव कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। 14 नवंबर को उनकी पत्नी ने एक नामी रेस्तरां के नंबर पर कॉल की। कॉल करने पर उन्हें बताया कि 250 रुपये की एक थाली बुक करने पर उन्हें दो थाली की होम डिलीवरी की जाएगी। आरोपियों ने केवल 10 रुपये का एडवांस ऑनलाइन भुगतान करने और शेष डिलिवरी के दौरान रुपये देने का झांसा दिया। महिला आरोपियों के झांसे में आ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने महिला को एक लिंक व्हाट्सएप पर भेजकार 10 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा। महिला ने जैसे ही क्रेडिट कार्ड से 10 रुपये का भुगतान किया। उनके कार्ड से 1.85 लाख रुपये दो बार में काट लिया गया। मामले की शिकायत साइबर सेल को दी गई। अब सूरजपुर कोतवाली ने मामले में केस दर्ज किया है। संजीव कुमार का कहना है कि कई माह से इस्तेमाल नहीं किए गए क्रेडिट कार्ड से एक साथ इतना ट्रांजेक्शन होने में बैंक की भी लापरवाही है।

विज्ञापन

फेसबुक और यू-ट्यूब पर फैला है जाल, रेस्तरां संचालक भी परेशान
संजीव कुमार ने बताया कि पत्नी ने होटल का नंबर फेसबुक पर दिखे विज्ञापन से लिया था। साइबर ठगों ने ग्रेटर नोएडा के एक मॉल में संचालित नामी रेस्तरां के नाम से यू-ट्यूब पर भी वीडियो अपलोड कर रखा है। इस संबंध में जब रेस्तरां के अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ऐसे शिकायतें पहले भी सामने आईं हैं। इसकी शिकायत पुलिस से भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed