फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: डॉक्टर ने बदला पेशा, महिला बनकर सोशल मीडिया पर चला रहा था ठगी का कारोबार

Sun, 21 Jun 2026 09:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 09:08 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
नोएडा । साइबर ठगी में पकड़ा गया आरोपी डॉक्टर बीच में।
-साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार, आंध्र प्रदेश में गलत ऑपरेशन के बाद छिपकर ग्रेटर नोएडा में रह रहा था
विज्ञापन

-महिलाओं की डीपी लगाकर करता था संपर्क, कॉल पर महिलाओं की आवाज में बात कर निवेश कराने के बहाने करता था ठगी

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर ठगी करने वाले एक डॉक्टर को साइबर क्राइम थाना सेक्टर-36 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला रामाकृष्ण पेदगावेगी (37) एमबीबीएस-एमडी है। थाना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पहले आंध्र प्रदेश में निजी अस्पताल में इलाज करता था। वहां पर एक सर्जरी गलत हो गई थी, जिसमें प्राथमिकी दर्ज हो गई थी। इसके बाद यह पुलिस से बचने के लिए वहां से भाग कर ग्रेटर नोएडा के चाई-फाई में किराये पर रहने लगा था।
आरोपी ने सोशल मीडिया समेत डेटिंग ऐप पर महिला के नाम और फोटो से आईडी बनाकर साइबर ठगी शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर मैसेज के बाद आरोपी लोगों को फंसाने के लिए कॉल पर भी महिलाओं की आवाज में बात करता था। भरोसा जीतने के बाद निवेश पर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर रकम ट्रांसफर करवाता था।
विज्ञापन

डीसीपी साइबर शैव्या गोयल के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर पुलिस टीम ने ग्रेटर नोएडा क्षेत्र से रामाकृष्ण पेदगावेगी (37) को गिरफ्तार किया। आरोपी मूल रूप से आंध्र प्रदेश का रहने वाला है। इसने चिकित्सा क्षेत्र में उच्च शिक्षा (एमबीबीएस व एमडी) होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप पर महिला के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाता था। बातचीत के दौरान खुद को महिला बताकर वह लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद वह उन्हें एक निवेश प्लेटफॉर्म पर पैसा लगाने की सलाह देता था। पीड़ितों से जिस बैंक खाते में पैसा जमा कराया जाता था, वह एक म्यूल (फर्जी) अकाउंट था। इस खाते की इंटरनेट बैंकिंग के लिए आरोपी डॉक्टर का मोबाइल नंबर पंजीकृत था। इसी माध्यम से वह रकम को नियंत्रित करता था और बाद में उसे विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर देता था।
बेंगलुरु के इंजीनियर से ठगी में पकड़ा गया आरोपी : साइबर क्राइम थाना प्रभारी विजय सिंह राणा ने बताया कि आरोपी ने अपने जाल में बहुत से लोगों को फंसाया था। कई लोगों से महिला बनकर बातें करता था। इस दौरान बेंगलुरु निवासी एक इंजीनियर से हाल-फिलहाल में इसने ठगी की थी। शिकायत पर नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो से मिले साक्ष्यों पर काम करते हुए आरोपी की लोकेशन तलाशी गई। फिर इसे ग्रेटर नोएडा से पकड़ा गया।


वित्तीय सलाहकार का देता था परिचय : थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी उच्च शिक्षित है। इसलिए अंग्रेजी में संवाद कर उच्च आय वर्ग के सोशल मीडियो उपयोगकर्ताओं को फर्जी महिला प्रोफाइल से निशाना बनाता था। खुद का परिचय एक नामी कंपनी में वित्तीय सलाहकार के तौर पर देता था। इसके बाद एक ऐप के जरिए धनराशि निवेश करने पर कई गुना मुनाफे का झांसा देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article