फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: बैंक खाते की जानकारी लेकर जालसाजों ने छह लाख रुपये निकाले

Tue, 28 Apr 2026 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
बैंक खाते की जानकारी लेकर जालसाजों ने छह लाख रुपये निकाले
विज्ञापन

- बैंक अधिकारी बन कर किया था फोन, साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर एक कंपनीकर्मी से बैंक खाते की जानकारी ले ली और खाते से छह लाख रुपये निकाल लिए। जब पीड़ित को ठगी का पता तब पुलिस से शिकायत की। इस मामले में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


दादरी के एस्कोर्ट कॉलोनी निवासी सरजीत सिंह ने पुलिस से शिकायत की है कि वह फेज-2 स्थित शीशे बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। 24 अगस्त 2025 को रात में एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कुछ जरूरी जानकारी मांगी। बातचीत के दौरान आरोपी ने धोखे से उनके बैंक खाते की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद कुछ ही समय में पीड़ित के बैंक खाते से कुल 5 लाख 49 हजार रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं एक अन्य बैंक खाते से भी करीब 57 हजार रुपये की निकासी की गई। कुल मिलाकर छह लाख रुपये से अधिक की रकम ठगों ने निकाल लिया। इस घटना की शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी, जिसके बाद मामले का शिकायती नंबर भी जारी किया गया। इसके बावजूद रकम की रिकवरी नहीं हो सकी। पीड़ित ने अपने विभिन्न बैंक खातों से हुई संदिग्ध ट्रांजैक्शनों का विवरण भी दिया है, जिसमें कई खातों में अलग-अलग राशि ट्रांसफर होने की जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed