{"_id":"69022de149ad85ba6d03607f","slug":"cyber-fraud-grnoida-news-c-1-gnd1002-3568516-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर दंपती से 1.36 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर दंपती से 1.36 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर दंपती से 1.36 करोड़ की ठगी
- व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया, साइबर थाने में मुकदमा
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर एक दंपती से 1.36 करोड़ की ठगी कर ली। जालसाजों ने व्हाट्स एप ग्रुप में जोड़कर पति पत्नी को फर्जी ट्रेनिंग दी और 20 दिन में ठगी की वारदात को अंजाम दिया। जब दंपती को ठगी का अहसास हुआ तब पुलिस से शिकायत की। अब इस मामले में साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया है।
सेक्टर-128 स्थित जेपी विश टाउन में रहने वाले एक शख्स कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी पत्नी से अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह से नेहा नामक युवती ने व्हाट्स एप पर संपर्क किया। दोनों के बीच शेयर मार्केट में निवेश को लेकर बातचीत हुई। इसके बाद नेहा ने शिकायतकर्ता की पत्नी को व्हाट्एस एप ग्रुप में जोड़ लिया। इस ग्रुप में पहले से कई लोग जुड़े हुए थे। इस ग्रुप में जुड़कर कारोबारी व उनकी पत्नी ने ट्रेनिंग ली। जालसाजों ने दोनों से एक एप डाउनलोड कराया। दोनों का जब जालसाजों पर भरोसा हो गया तब 6 अक्टूबर को दस हजार रुपये निवेश कर दिए। उन्हें लाभ भी हुआ और पीड़ित को मुनाफे की रकम भी ट्रांसफर की। इसके बाद भरोसा करते हुए कारोबारी ने 20 दिन में कुल 11 बार में 70 लाख 75 हजार रुपये ठगों के अलग-अलग खातें ट्रांसफर कर दिए।
वहीं उनकी पत्नी ने 16 अक्टूबर से ट्रेडिंग करनी शुरू की और 7 दिन में 11 से अधिक बार में कुल 65 लाख 60 हजार रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर की हैं। इसी दौरान दंपती को ऐप पर भारी मुनाफा दिखाया तो उन्होंने 30-30 लाख रुपये निकालने की कोशिश की। जब रकम निकालने का प्रयास किया तब जालसाजों की तरफ से 10 प्रतिशत प्लेटफार्म चार्ज की मांग की गई। जब दंपती ने रकम जमा करने से मना किया तो दोनों ने ग्रुप से बाहर कर दिया। इसके बाद दंपती को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस उन खातों की जांच कर रही है जिनमें ठगी रकम ट्रांसफर कराई गई है।