फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cyber fraud

Noida News: डिजिटल अरेस्ट के जाल में फंसे रिटायर्ड प्रोफेसर, 1.02 करोड़ रुपये गवाए

Wed, 03 Sep 2025 08:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 08:07 PM IST
विज्ञापन
cyber fraud
साइबर जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.02 करोड़ की ठगी की
विज्ञापन

- मनी लॉड्रिंग केस में फंसाने के नाम पर सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा, साइबर थाने में केस दर्ज

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने मनी लॉड्रिंग केस में फंसाने की धमकी देकर एक रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.02 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने डरा धमका कर पीडि़त को सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और ठगी की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पीडि़त की तरफ से पुलिस से शिकायत की गई। साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सेक्टर-30 में रहने वाले 92 वर्षीय बुजुर्ग एक कॉलेज से सेवानिवृत प्रोफेसर हैं। उनके पास 26 अगस्त को एक शख्स ने कॉल की और खुद को ट्राई का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि आपका नंबर मनी लॉड्रिंग केस की जांच में शामिल है। इसके बाद उसने कथित पुलिस अधिकारियों से वीडियो कॉल पर बात कराई। कथित पुलिस अधिकारियों ने वीडियो कॉल पर बताया कि आपका नाम जेट एयरवेज के नरेश गोयल के मनी लॉड्रिंग केस में आ रहा है। जालसाजों ने बुजुर्ग को कहा कि आप जांच में सहयोग करें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। इससे बुजुर्ग डर गए और झांसे में आ गए।
विज्ञापन

इसके बाद जालसाजों ने सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखा और 1 करोड़ 2 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिया। इस दौरान जालसाजों ने कहा कि जांच के बाद क्लीन चिट मिलने पर रकम वापस कर दी जाएगी। इसके बाद बुजुर्ग को ठगी का अंदेशा हुआ और इसकी शिकायत पुलिस से की। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल का कहना है कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और उन खातों के बारे में पता किया जा रहा है। जिनमें रकम ट्रांसफर कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई डायरेक्टर बनकर धमकी दी

जालसाजों ने बुजुर्ग को जब वीडियो कॉल पर लिया और बातचीत शुरू की। तब कथित सीबीआई का डायरेक्टर बनकर उन्हें जालसाजों ने डराया। इस दौरान पीछे कोर्ट रूम भी दिखाया गया और वकील खड़े दिखे। जालसाजों ने यह सब नकली सेटअप तैयार किया था। इस दौरान बुजुर्ग को चेतावनी दी जा रही थी कि सहयोग नहीं करने पर उनके परिवार पर खतरा आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed