{"_id":"68c83c8e666de273b20e3550","slug":"cyber-fraud-awarness-grnoida-news-c-1-gnd1002-3407925-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बेहतर रिटर्न के टिप्स देने वाले प्लेटफॉर्म पर हो सकते हैं साइबर ठग, सावधान रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बेहतर रिटर्न के टिप्स देने वाले प्लेटफॉर्म पर हो सकते हैं साइबर ठग, सावधान रहें
विज्ञापन
फोटो है-रजत विहार में सुरक्षा और साइबर क्राइम पर निवासियों को किया जागरूक
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित रजत विहार सी ब्लॉक में रविवार शाम साइबर सिक्योरिटी पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सोसाइटी में सुरक्षा को लेकर नोएडा थाना 58 प्रभारी अमित कुमार ने साइबर क्राइम से बचने के उपाय बताए।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आजकल व्हाट्सएप समेत सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म पर शेयर बाजार के विशेषज्ञ बड़ी संख्या में सक्रिय हैं, जो हर दिन निवेशकों को बेहतर रिटर्न का टिप्स देते नजर आते हैं, लेकिन इन विशेषज्ञों से सावधान रहने की जरूरत है। ये साइबर ठग भी हो सकते हैं। इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) पर साइबर ठगी की मिल रही शिकायतों में बड़े पैमाने पर शेयर बाजार में बेहतर रिटर्न का झांसा देकर होनी वाली ठगी की है। साइबर ठगी की जरा भी आशंका होने पर तत्काल साइबर अपराध की हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबरक्राइमडाटजीओवीडॉटइन पर इसकी सूचना देनी चाहिए।
नौकरी देने वाले मैसेज के झांसे में न आएं
बताया गया कि आजकल फोन पर पार्ट टाइम नौकरी के बहुत सारे संदेश आते हैं। ये मैसेज केवल ठगी के लिए होते हैं। इसलिए इस तरह के मैसेज पर दी गई किसी भी लिंक पर क्लिक न करें। गूगल पर जब भी किसी वेबसाइट को सर्च करें तो सबसे पहले स्पांसर्ड वेबसाइट आती है, ये स्पांसर्ड वेबसाइट अधिकतर जालसाजों की ओर से तैयार की गई हैं। इस दौरान थाना 58 चौकी प्रभारी सेक्टर 56 सुधीर कुमार, एसआई इंस्पेक्टर विष्णु समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।