{"_id":"61b5d5969250a050526c39d3","slug":"cyber-criminals-hacked-cug-number-of-suhas-ly-and-called-prayagraj-dm-registering-an-fir-and-investigating","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: सुहास एलवाई के सीयूजी नंबर को हैक कर साइबर अपराधियों ने प्रयागराज डीएम को किया फोन, थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: सुहास एलवाई के सीयूजी नंबर को हैक कर साइबर अपराधियों ने प्रयागराज डीएम को किया फोन, थाने में रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 12 Dec 2021 04:27 PM IST
सुशील कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: सुशील कुमार
Updated Sun, 12 Dec 2021 04:27 PM IST
सार
संदेह होने पर प्रयागराज डीएम ने जिलाधिकारी सुहास एलवाई से बात की। इसके बाद हैकिंग की बात सामने आई। साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हैकर्स ने गौतमबुद्घ नगर के सीयूजी नंबर को हैक कर प्रयागरात के डीएम को फोन किया। जब प्रयागराज के डीएम ने इस मामले में नोएडा डीएम से संपर्क किया तो मामले का खुलासा हुआ। यह मामला अगस्त 2020 का है। इस मामले में सेक्टर-32 स्थित साइबर क्राइम थाना में नोएडा डीएम की शिकायत पर सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, गौतमबुद्घ नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने यूपी साइबर सुरक्षा के एसपी से शिकायत की थी कि 29 अगस्त 2008 को जिलाधिकारी प्रयागराज ने दूरभाष पर बताया था कि उनके सीयूजी नंबर से उनके पास फोन आया था। फोन करने वाले ने खुद को नोएडा का जिलाधिकारी बताया था। इस पर नोएडा के डीएम ने प्रयागराज के डीएम को बताया कि उन्होंने यह फोन नहीं किया था। इसके बाद डीएम प्रयागराज ने कॉल का स्क्रीन शॉट नोएडा डीएम के पास भेजा था।
आशंका जताई जा रही है कि साइबर अपराधी ने नोएडा डीएम के सीयूजी नंबर को हैक कर प्रयागराज डीएम को फोन किया था। जो कि गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसके बाद नोएडा के डीएम की शिकायत पर आठ नवंबर 2021 को सेक्टर-32 स्थित साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई। इस मामले में साइबर सुरक्षा के एसपी डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस मामले में शामिल हैकर्स के बारे में पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में एक्सपर्ट की टीम काम कर रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।