फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cut challan of parents who reached school to pick up children without wearing helmet

बिना हेलमेट पहने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे अभिभावकों का कटा चालान

Thu, 17 Feb 2022 02:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 02:08 AM IST
विज्ञापन
Cut challan of parents who reached school to pick up children without wearing helmet
नोएडा। स्कूल खुलने के दूसरे दिन एक नामी स्कूल के नाबालिग छात्र का बिना हेलमेट बाइक चलाने का फोटो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की जमकर खिंचाई की। बुधवार स्कूलों की छुट्टी के वक्त ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करने के लिए सड़क पर तैनात दिखी। सेक्टर-27 समेत कई स्कूलों के आसपास अभियान चलाया गया। मौके पर बिना हेलमेट पहने बाइक और स्कूटी चला रहे 28 छात्रों के 28 चालान किए गए। वहीं बिना हेलमेट पहने बाइक से बच्चों को स्कूल लेने पहुंचे 80 अभिभावकों के चालान काटे गए। मौके पर सेवन एक्स समेत अन्य वालंटियर्स ने छात्र-छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों को जागरूक किया।
विज्ञापन

नोएडा में बुधवार को एक छात्र का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने का फोटो वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे गलत बताते हुए युवाओं और अभिभावकों को जागरूक करने की बात कही। सोशल मीडिया पर ट्रैफिक पुलिस की जमकर खिंचाई की गई। स्कूल की छुट्टी के वक्त ट्रैफिक पुलिस की टीम स्कूलों के आसपास तैनात हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ अभिभावक बच्चों को लेने के लिए बिना हेलमेट आए थे। उन सभी के चालान किए गए हैं। जबकि नाबालिग छात्रों के हाथ में बाइक या स्कूटी देने वाले 28 वाहनों का चेतावनी देते हुए चालान किया गया है।
विज्ञापन

डीसीपी ट्रैफिक गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि एक छात्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमें वह बिना हेलमेट पहने बाइक पर सवार दिख रहा था। इसके बाद ऐसे 28 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि बच्चों को बिना हेलमेट लेने आए 80 से अधिक अभिभावकों के चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed