{"_id":"6311100007f01f03b3241120","slug":"current-landed-in-the-swing-one-child-died-the-other-got-scorched-noida-news-noi668204044","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: मेले में झूला झूलने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, दूसरा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: मेले में झूला झूलने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत, दूसरा झुलसा
Fri, 02 Sep 2022 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Sep 2022 01:33 AM IST
सार
बिरोंडी गांव निवासी धर्मेंद्र का बेटा हर्षित पड़ोसी महिला रूही और उसके बच्चों के साथ मेला देखने चला आया। हर्षित ट्रेन नुमाइश झूले में झूल रहा था। झूले से उतरते समय करंट से हर्षित और रुही का बेटा प्रियांश झुलस गए। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हर्षित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
करंट से बच्चे की मौत।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 थाना क्षेत्र में सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित मेले में एक झूले में करंट आने से हर्षित (12) की मौत हो गई, जबकि प्रियांश (3) झुलस गया। मेला गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में लगाया गया है। पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बिरोंडी गांव में किराए पर रहने वाले धर्मेंद्र बृहस्पतिवार को किसी काम से शहर से बाहर गए हुए थे। उनका बेटा हर्षित घर पर था और पड़ोसी महिला रूही और उसके बच्चों के साथ वह मेला देखने चला आया। हर्षित ट्रेन नुमाइश झूले में झूल रहा था। झूले से उतरते समय करंट से हर्षित और रुही का बेटा प्रियांश झुलस गए।
विज्ञापन
सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों बच्चों को निजी अस्पताल ले गई। यहां पर हर्षित को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने झूला संचालक को हिरासत में लेकर हर्षित के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन