फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cupper theft

Noida News: बंद कंपनी से चुराया 5 लाख का काॅपर, पुलिस ने भेजा सलाखों की पीछे

Wed, 01 Oct 2025 06:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:48 PM IST
विज्ञापन
cupper theft
- पकड़े गए आरोपियों में शामिल एक आरोपी पूर्व में कंपनी में कर चुका है सुरक्षा गार्ड की नौकरी
विज्ञापन


- सूरजपुर पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल व दोनों वाहन बरामद

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बंद पड़ी मोजर बेयर कंपनी से व्हाइट कॉपर चोरी कर ले जा रहे सात आरोपियों को बुधवार को आशियाना आर्चिड्स गोलचक्कर के पास गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान उदयपुर राजस्थान निवासी गणेश पटेल (33), मुंबई महाराष्ट्र निवासी ईनामुल्लाह (45), बबलू (37), रहमत अली (30), सलामुल्ला (30), नासिक निवासी शरातुल्ला (35), गाजियाबाद के योगेश (22) के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने करीब 589 किलोग्राम व्हाइट कॉपर (कीमत लगभग 5 लाख रुपये), एक पिकअप और इनोवा कार बरामद की है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने दीवार कूदकर बंद कंपनी परिसर में प्रवेश किया और वहां से कॉपर का सामान चोरी कर लिया था। चोरी के बाद पूरा माल पिकअप बुलेरो में भरकर ले जाया जा रहा था। जबकि अन्य आरोपी इनोवा कार से मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सातों आरोपियों ने माना कि बंद पड़ी मोजर बियर फैक्टरी से तांबा उन्होंने चोरी किया। इसमें आरोपी योगेश की अहम भूमिका रही। योगेश पहले मोजर बियर में गार्ड की नौकरी कर चुका था और उसने ही साथियों को फैक्टरी की लोकेशन और दीवार कूदकर प्रवेश करने का तरीका बताया था। उसी की जानकारी पर गिरोह ने चोरी की योजना बनाई और वाहन लेकर माल उठाया। गणेश पटेल की पिकअप बुलेरो और बबलू की इनोवा कार को जब्त कर लिया गया है। गिरोह पेशेवर ढंग से चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि मोजर बियर फैक्टरी से चोरी का पूरा मास्टरमाइंड योगेश था। सभी आरोपी महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जुड़े हुए हैं। पकड़े गए माल की कीमत लगभग पांच लाख रुपये है। चोरी के माल की सप्लाई नेटवर्क और संभावित खरीदारों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed