फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   cultural programme in district.

Pilibhit News: नारद मोह और सीता जन्म की लीला का मंचन

Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
cultural programme in district.
बीसलपुर। नगर में चल रहे रामलीला मेले में शनिवार शाम नारद मोह और सीता के जन्म की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

लीला में दर्शाया गया कि एक बार नारद को संसार के प्रति काफी ज्यादा मोह हो गया था। इस पर भगवान विष्णु ने नारद का मोह खत्म करने के लिए योजना बनाई। योजना के तहत भगवान विष्णु ने एक मायावी नगरी बनाई जहां एक कन्या का स्वयंवर हो रहा था। नारद स्वयंवर में जाने से पहले भगवान विष्णु के पास गए। उन्हें बताया कि वह स्वयंवर में जाना चाहते हैं। अतः वह अपना स्वरूप उन्हें दे दें। भगवान विष्णु ने योजना के तहत उन्हें बंदर का रूप दे दिया। नारद को इसका आभास नहीं हुआ। वह अपना बंदर का रूप लेकर उस स्वयंवर में गए जहां सभी लोगों ने उनका उपहास किया।
वास्तविकता का पता चलने पर नारद भगवान विष्णु के पास गए और उन्हें श्राप दिया कि जो बंदर का रूप उन्हें दिया है, वही बंदर अगले उनके काम आएंगे। नारद ने भगवान विष्णु से कहा कि पत्नी के लिए उनका अपमान हुआ है। पत्नी के लिए भगवान विष्णु भी अगले जन्म में वन में भटकेंगे। भगवान विष्णु ने श्राप स्वीकार करते हुए नारद को बताया कि केवल उनके मोह को भंग करने के लिए यह सब किया गया था। न कोई नगरी है और न कोई स्वयंवर था। उसके बाद नारद ने जब जाकर देखा तो वहां वास्तव में कोई नगरी नहीं थी। तब नारद को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने भगवान विष्णु से क्षमा मांगी।
विज्ञापन

रामलीला के दूसरे दृश्य में जनकपुरी में ऋषियों के कहने पर राजा जनक ने वर्षा न होने का समाधान निकालने के क्रम में खेत में हल चलाया। खेत में एक मटकी मिली। उस मटकी में एक कन्या मिली। राजा जनक उस कन्या को घर ले आए और उसका नाम सीता रखा गया। यहीं पर लीला का समापन होता है। संचालन मेला कमेटी के लीला प्रबंधक गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मनोज त्रिपाठी और अवधेश भट्ट ने रामायण की चौपाइयां, दोहे पढ़कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed