फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cultural proggramme oraganised

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखा बेटियों का हुनर

Sun, 01 Sep 2019 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
cultural proggramme oraganised
सांस्कृतिक प्रतियोगिता में दिखा बेटियों का हुनर
विज्ञापन

नूंह। फिरोजपुर नमक स्थित जेबीटी संस्थान में राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी खंडों की दर्जनों टीमों ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने की। खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। लोक नृत्य प्रतियोगिता में फिरोजपुर झिरका के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। तावडू के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने दूसरा व नूंह के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं रोल प्ले प्रतियोगिता में पहले स्थान पर कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राएं रहीं। तावडू के कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने दूसरा व घासेड़ा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्र व छात्राओं के भविष्य के लिए बहुत अनिवार्य है। आज कई क्षेत्रों में कलाकरों को आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। छात्र जीवन से ही युवाओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। इस दौरान काफी संख्या में छात्राएं व अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed