फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   cultural

ईद

Wed, 21 Jul 2021 06:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
cultural
ईद-उल-अजहा पर मांगी कोरोना से निजात की दुआ
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उल्लास के साथ मनाया त्योहार
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले भर में ईद-उल-अजहा का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाया गया। महामारी के दौर में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अकीदतमंदो ने नमाज अदा कर इलाके में अमन चैन और कोरोना महामारी से निजात की दुआएं मांगी।
ईदगाहों में सीमित संख्या में ही लोग नमाज अदा करने के लिए आए। सुरक्षा की दृष्टि से धार्मिक स्थलों पर पुलिस का पहरा रहा। सभी खंडों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलानाओं ने हिंदू-मुस्लिम भाईचारे को मजबूत करने का लोगों को संदेश दिया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर ईद की मुबारकबाद दी। नमाज के बाद कुर्बानी देने का सिलसिला भी जारी रहा। नूंह के साथ जिले के तावडू, फिरोजपुर झिरका, पुन्हाना-पिनगवां व नगीना में लाखों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। लोगों ने सामाजिक दूरी के लिए सोशल मीडिया पर ही बधाई देना भी उचित समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक आफताब अहमद, पूर्व विधायक जाकिर हुसैन, फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन चेयरमैन, जेजेपी जिला अध्यक्ष तैय्यब हुसैन घासेड़िया, मास्टर बदरुद्दीन, फकरुद्दीन चंदेनी व डॉ. शारिक हुसैन मालब सहित अन्य स्थानीय नेताओं ने अपने आवास पर लोगों की दावत कर अमन चैन से ईद के पर्व को मनाने अपील की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जाकिर हुसैन ने चंडीगढ़ में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल को गुलदस्ता भेंट कर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को मिठाई खिलाकर ईद की खुशी मनाई।
सुबह से ही लोगों ने ईदगाहों की ओर रुख किया
फिरोजपुर झिरका। बकरीद के मौके पर बुजुर्गों, नौजवानों और बच्चों ने मुल्क की तरक्की और खैर व बरकत की दुआएं मांगी। ईद उल जुहा की नमाज जहां ईदगाहों में पढ़ी गईं, वहीं अधिकांश ने आस-पड़ोस की मस्जिदोें को तरजीह दी। घरों में जानवरों की कुर्बानी दी गई।
सुबह होते ही साफ-सुथरा लिवास पहने बुजुर्ग, नौजवान और बच्चों ने ईदगाहों की ओर रुख किया।
फिरोजपुर झिरका में तिजारा मार्ग स्थित ईदगाह में मुफ्ती मोहम्मद अहमद साकिर और मदापुर रोड वाली ईदगाह में मौलवी यूसुफ ने ईद की नमाज पढ़ाई और इलाके में अमन चैन की दुआ मांगी।
घरों में ही अदा की नमाज
पुन्हाना/पिनगवां। कस्बा पुन्हाना और पिनगवां के अलावा अन्य गावों में ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों, गांव की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। अल्लाह के हुक्म को मानते हुए लोगों ने पशुओं की कुर्बानी दी। इस बार लोगों ने ईदगाहों की जगह गांव की मस्जिदों और घरों में सामाजिक दूरी के नियमों के अनुसार नमाज अदा की। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद, विधायक मोहम्मद इलयास, जमियत उलमा हिंद उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष मोलाना याहया करीमी, उपायुक्त शक्ति सिंह, भाजपा नेत्री नोक्षम चौधरी, अखतर हुसैन काटपुरी, ऐजाज खान काटपुरी सहित सैकड़ों हिंदू-मुस्लिम नेताओं ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी।

त्याग की प्रेरणा देता है बकरीद का त्यौहार
नगीना। सुबह से ही चारों तरफ ईद-उल-अजहा की धूम रही। शहरी व ग्रामीण इलाके की मस्जिदों और ईदगाहों में रौनक दिखाई दी। ईदगाह घागस में मौलाना अगसर ने कहा कि पैगंबर हजरत इब्राहिम की यादगार में मनाए जाने वाला बकरीद का त्यौहार समर्पण, त्याग और बलिदान की प्रेरणा देता है। इस त्यौहार से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। नगीना मदरसा कादरिया के संस्थापक मौलाना मोहम्मद इल्यास ने कहा कि ये त्यौहार खुशियों का प्रतीक है। मौलाना साकिर व मौलाना मुफ्ती नोमान कासमी ने कहा कि ईदगाह में सुबह 8 बजे नमाज पढ़ नमाजियों ने अमन और चैन की दुआ मांगी। गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed