फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowd of patients increased in OPD after holiday

Noida News: छुट्टी के बाद ओपीडी में बढ़ी मरीजों की भीड़

Mon, 11 Aug 2025 08:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 08:33 PM IST
विज्ञापन
Crowd of patients increased in OPD after holiday
फोटो है
विज्ञापन

-सबसे अधिक मरीज उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के मरीज आए
-ओपीडी में करीब 200 मरीजों में 50 मरीज उल्टी-दस्त के रहे

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रक्षाबंधन के बाद रविवार को छुट्टी होने की वजह से सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की बहुत भीड़ रही। ऐसे में सबसे अधिक मरीज उल्टी-दस्त और वायरल बुखार के देखने को मिले। इसके साथ ही लोगों में फंगल इंफेक्शन की समस्या भी देखने को मिल रही है।


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अबतक जिले में डेंगू के 27 और मलेरिया के 35 मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में अस्पताल आने वाले मरीजों में यदि डेंगू के लक्षण दिख रहे हैं तो जांच करवाई जा रही है। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. प्रदीप कुमार शैलत ने बताया कि बारिश के बाद धूप की आवाजाही उमस बढ़ाती है ऐसे में लोगों को पेट संबंधी समस्याएं अधिक हो रही हैं। त्योहार का खानपान और उमस की वजह से लोगों में जी मिचलाना और उल्टी-दस्त की समस्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। बता दें कि एक डॉक्टर की ओपीडी में करीब 200 मरीजों में 50 मरीज उल्टी-दस्त के आ रहे हैं। वहीं, सेक्टर 27 स्थित कैलाश अस्पताल की फिजिशियन डॉ. नूपुर जैन ने बताया कि इन दिनों अस्पताल में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 20-25 मरीजों में तीन-चार मरीज उल्टी दस्त के ही आ रहे हैं। ऐसे में बाहरी खानपान करने से मना किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------
इन बातों का रखें ध्यान
-शरीर में पानी की कमी न होने दें
-उल्टी-दस्त होने पर ओआरएस का घोल पियें।
-बाहर के खानपान से बचें।
-अधिक तला-भुना और चटपटा इन दिनों न खाएं।
-उल्टी-दस्त होने पर डॉक्टर की सलाह पर ही दवाई लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed