फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crowd gathered in district hospital, struggle for treatment

जिला अस्पताल में उमड़ी भीड़, इलाज के लिए जद्दोजहद

Mon, 22 Nov 2021 09:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in district hospital, struggle for treatment
जिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए लाइन में खड़े लोग।
नोएडा। सेक्टर-30 स्थित जिला संयुक्त अस्पताल की ओपीडी से लेकर जांच केंद्रों में सोमवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। 1500 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे। जबकि इससे ज्यादा पैथोलॉजी लैब में जांच के लिए पहुंचे। अस्पताल में कोरोनारोधी टीकाकरण के लिए भी लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल में उमड़ी भीड़ के कारण मरीजों को इलाज के लिए खासी जद्दोजहद करनी पड़ी। शुक्रवार और शनिवार को अवकाश के कारण ओपीडी सेवाएं सुबह 11 बजे तक ही चलीं।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी बंद रही। ऐसे में सोमवार को इलाज, जांच और टीकाकरण के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए लंबी लाइन लगी रही। कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच डॉक्टरों के कक्ष के बाहर बिना सामाजिक दूरी का पालन किए लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। डॉक्टरों से परामर्श के बाद पर्चे पर लिखी दवाओं के लिए औषधालय के बाहर भी लाइन में लगे मरीजों की तकलीफ कम होने की जगह बढ़ गई। सर्दी, जुकाम-बुखार, अपच, उल्टी-दस्त के मरीज ज्यादा रहे। वहीं, अस्पताल में महिला व पुरुषों का एक ही केंद्र पर टीकाकरण होने के कारण अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

89 केंद्रों पर 14 हजार से ज्यादा का टीकाकरण
जिले में टीकाकरण अभियान के लिए लगातार रूपरेखा बदली जा रही है। सोमवार को 89 केंद्रों पर करीब 63 फीसदी यानी 9348 लोगों ने दूसरी डोज ली। कुल 14,701 लोगों का टीकाकरण हुआ। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि पहली डोज लेने वालों की संख्या 5353 रही। दूसरी डोज से छूटे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को बिना स्लॉट बुक कराए टीकाकरण की सुविधा दी है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। हाल ही में सर्वे के दौरान इस आयु वर्ग के 20 हजार से अधिक लोग टीकाकरण से छूटे पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed