फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crop standing in four thousand bighas in Jewar is ruined, farmers are disappointed

Noida News: जेवर में चार हजार बीघे मे खड़ी फसल खराब, किसान मायूस

Thu, 21 Aug 2025 07:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
Crop standing in four thousand bighas in Jewar is ruined, farmers are disappointed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुना सिटी। यमुना में जलस्तर घटने से जेवर के 10 गांव के किसानों को राहत मिली है। खेतों से पानी निकलने लगा है। हालांकि करीब चार हजार बीघे में खड़ी फसल के नष्ट होने से किसानों को खासा नुकसान हुआ है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद हथिनी कुंड और ओखला बैराज से लगातार छोड़े जा रहे पानी से जेवर के 10 गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया था। जेवर के सिरसा, वर मंडैया, सिरसा खादर, गोविंदगढ़, खादर मंडैया, कानीगढ़ी, छोटा झुप्पा, झुप्पा, शमश्मनगर और पूरन नगर के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के मुताबिक इन गांवों के लगभग चार हजार बीघा से भी अधिक में लगी फसल खराब हो गई है।

इन फसलों को हुआ नुकसान

धान, ज्वार, भिंडी, तोरई, खीरा, परवल, कद्दू, लौकी की फसलों को हुआ नुकसान।



जल्द होगा नुकसान का आंकलन

जिन किसानों के फसल बर्बाद हुए हैं, जल्द ही उनके नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद किसानों से संग्रहित डाटा ऑनलाइन फीड किया जाएगा। फिर फसलों के नुकसान की भरपाई शुरू होगी। - अतुल कुमार, एडीएम वित्त
विज्ञापन




लगातार घट रहा जलस्तर
हथिनी कुंड और ओखला बैराज से छोड़े जा रहे पानी में लगातार कमी आ रही है। स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। मंगलवार को ओखला बैराज का जलस्तर लगभग 91 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया था जो बृहस्पतिवार को घटकर करीब 30 हजार क्यूसेक पर आ गया है। - दिनेश सिंह, मुख्य अभियंता 2, ओखला बैराज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed