फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Crooks took 25 lakhs from Ballabhgarh businessman's car

Noida News: बल्लभगढ़ के कारोबारी की कार से 25 लाख ले उड़े बदमाश

Tue, 13 Jun 2023 09:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
Crooks took 25 lakhs from Ballabhgarh businessman's car
सीलमपुर में ठक-ठक गिरोह ने दी वारदात अंजाम, सीसीटीवी फुटेज से पड़ताल कर रही पुलिस
विज्ञापन

लोनी की ट्रॉनिका सिटी से प्रॉपर्टी का बयाना लेकर बल्लभगढ़ स्थित घर जा रहे थे पीड़ित कारोबारी
स्कूटी सवार युवक-युवती ने कुछ गिरने का इशारा किया, कार रोककर देखने के दौरान उड़ा ले गए बैग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बल्लभगढ़ के जींस कारोबारी सीलमपुर में ठक-ठक गिरोह का शिकार हो गए। बदमाश कार की पिछली सीट से बैग में रखे 25 लाख रुपये उड़ाकर ले गए। पीड़ित महेंद्र सिंह सैनी की शिकायत पर सीलमपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज से जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, महेंद्र सिंह परिवार के साथ बल्लभगढ़ में रहते हैं। इनका जींस की वॉशिंग का कारोबार है। एक फैक्टरी लोनी के आर्य नगर में है, जबकि दूसरी फैक्टरी ट्रॉनिका सिटी में थी। महेंद्र ने पिछले दिनों ट्रॉनिका सिटी की फैक्टरी का सौदा कर दिया था। सोमवार को महेंद्र ने फैक्टरी का 25 लाख रुपये बयाना लिया था। शाम के समय वह चालक तेजपाल के साथ कार से घर लौट रहे थे। इस बीच सीलमपुर में पहुंचने पर विपरीत दिशा से आ रहे युवक-युवती ने कार के बोनट की ओर इशारा किया और आगे बढ़ गए। महेंद्र ने चालक से कहकर गाड़ी रुकवाई। कार के बोनट पर कुछ पदार्थ गिरा था। महेंद्र और तेजपाल दोनों नीचे उतरकर बोनट खोलकर चेक करने लगे। इस बीच बाइक पर आए दो लड़के कार की पिछली सीट पर रखा बैग उठाकर ले गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed