{"_id":"68e40e4222c17dee970ba8e4","slug":"crocodile-spotted-near-drain-panic-grips-area-na-news-c-102-1-slko1037-141710-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नाले के किनारे दिखा मगरमच्छ, इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नाले के किनारे दिखा मगरमच्छ, इलाके में दहशत
Tue, 07 Oct 2025 12:15 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Tue, 07 Oct 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
जहांगीराबाद। रेउसा इलाके बढ़हीडीह गांव के पास रविवार देर शाम ग्रामीणों ने एक मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ केवानी नदी से संबद्ध ककरहिया नाले के पास पुलिया के आगे सड़क किनारे बैठा दिखा। इससे इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी सूचना वन विभाग कर्मियों को देने के बाद भी जांच पड़ताल के लिए कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
बढ़हीडीह निवासी सुनील यादव ने मगरमच्छ को सबसे पहले देखा। उन्होेंने बताया कि वह अपने खेत जा रहे थे। तभी गोधनी सरैंय्या से बसुदहा जाने वाले मार्ग पर बढ़हीडीह गांव के उत्तर नाले के पास पुलिया से आगे सड़क किनारे मगरमच्छ बैठा दिखा। मगरमच्छ देखकर उन्होंने शोर मचाकर अन्य ग्रामीणों को भी एकत्रित कर लिया। शोर सुनकर मगरमच्छ वापस नाले में चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि इस समय केवानी नदी उफान पर है। उसका पानी निकलकर आस पास के खेतों व ककरहिया नाले में आ रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि इसी पानी में बहकर मगरमच्छ सड़क तक पहुंच गया होगा। इससे पहले भी केवानी नदी में बढ़हीडीह व बजेहरा गांवों के पास मगरमच्छ देखे जा चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि इस घटना की सूचना रेंजर ए के सिद्दीकी को देने के बाद भी मगरमच्छ की धरपकड़ के लिए कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।