फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminal carrying a reward of five thousand rupees injured in encounter

Noida News: मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी बदमाश घायल, पैर में लगी गोली

Thu, 12 Mar 2026 01:29 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Criminal carrying a reward of five thousand rupees injured in encounter
ज्वेलरी दुकान में लूट के प्रयास के मामले में था वांछित, सीआईए पुन्हाना की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। अपराध जांच शाखा (सीआईए) पुन्हाना और लूट के प्रयास के मामले में वांछित एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में पांच हजार रुपये का इनामी आरोपी घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी 5 सितंबर 2025 को पुन्हाना शहर में एक ज्वेलरी की दुकान पर लूट के प्रयास के मामले में वांछित था और लंबे समय से फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान आमिर पुत्र इस्माइल निवासी मोहम्मदी नंगला, थाना छतारी जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। सीआईए पुन्हाना प्रभारी निरीक्षक को सूचना मिली कि लूट के प्रयास और अवैध हथियार अधिनियम के एक मामले में वांछित आरोपी आमिर शिकरावा रोड के रास्ते अपनी बहन की ससुराल गांव नई की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव खंचातान के पास शिकरावा रोड पर नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन

कुछ देर बाद बाइक सवार युवक पुलिस टीम की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने मोटरसाइकिल की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। गोली एएसआई दलवीर के सिर के पास से निकल गई। इसके बाद आरोपी पुन्हाना की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने सरकारी वाहन से उसका पीछा किया और कंट्रोल रूम को सूचना देकर आगे नाकाबंदी कराई। पीछा करते हुए आरोपी नाहरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर मुड़ गया, लेकिन कुछ दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और वह गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन उसने दोबारा फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में आरोपी के पैरों की ओर फायर किया, जिससे गोली उसके दाहिने पैर में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को काबू कर लिया और उसके पास से अवैध हथियार बरामद किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाकाबंदी तोड़ने और पुलिस पर फायरिंग करने के आरोप में थाना शहर पुन्हाना में विभिन्न धाराओं के तहत एक और मामला दर्ज किया है। आरोपी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed