फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminal arrested in encounter, partner absconding

Noida News: मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार

Fri, 18 Jul 2025 08:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 08:57 PM IST
विज्ञापन
Criminal arrested in encounter, partner absconding
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, साथी फरार
विज्ञापन

दादरी संवाद। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना पुलिस चौकी के पास तिमोही पुलिया पर मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। इसके कब्जे से तमंचा, कार और बिजली ट्रांसफार्मर से चोरी किया सामान बरामद किया गया है, जबकि दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस फरार बदमाश की तलाश में लगी है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के दुजाना चौकी पर बृहस्पतिवार की रात पुलिस जांच कर रही थी। इस दौरान गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम की नई बस्ती बाम्बे कॉलोनी निवासी महबूब कार में अपने साथी के साथ जीटी रोड से तिमोही पुलिया की तरफ जा रहा था। पुलिस ने कार सवार बदमाशों का पीछाकर तिमाही पुलिया के पास घेराबंदी की। घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश महबूब पैर में गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed