बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस : आरोपी अब भी फरार, कुर्की संभव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी कार चालक विनोद डेढा की तलाश में पुलिस की चार टीमें दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के शहरों में दबिश दे रही हैं लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसएसपी किरण एस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। यदि आरोपी कोर्ट में सरेंडर नहीं करता है तो कुर्की और उस पर इनाम घोषित किया जाएगा।
बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे रेसिंग कर रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को कुचल दिया था। जिसमे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात में गुलफाम की मौत हो गई थी।
गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने चौड़ा चौराहे पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। अन्य घायलों में अनवर को परिजन मुरादाबाद ले जा चुके हैं जबकि दो अन्य घायल प्रेम और जोगिंदर सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।
जोगिंदर को प्लास्टर और प्रेम की हुई सर्जरी
सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल प्रेम सिंह की बुधवार को सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। वहीं दिल का रोगी होने के कारण दूसरे घायल जोगिंदर सिंह भंडारी की सर्जरी नहीं हो सकती है।
उसका पैर प्लास्टर से ही ठीक होगा। हड्डी रोग विभाग के डॉ. आरकेशर्मा ने बताया कि जोगिंदर दिल का रोगी है। ऐसे में उसे बेहोशी देकर सर्जरी संभव नहीं है। उसके दाएं पैर की घुटने से नीचे की हड्डी टूटी है। प्लास्टर करके हड्डी जोड़ दी गई है। उसके पैर को ठीक होने में दो माह तक लग जाएंगे।
बृहस्पतिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, दूसरे घायल प्रेम सिंह की बुधवार को सर्जरी हुई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस शुक्ल ने बताया कि दाएं पैर की हड्डी टूटी है जहां रॉड लगा दी है। उसका पैर अब ठीक है।
दूसरी तरफ थाना सेक्टर-24 में सेक्टर-22 निवासी रवि शर्मा की ओर से मामले की शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके कर्मचारी प्रेम सिंह और जोगिंदर सिंह भंडारी को 16 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू कार एचआर 51एयू 6900 के चालक ने टक्कर मार दी थी।
टक्कर में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। सुमित्रा अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां से कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।