फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   noida bmw hit and run case accused is still absconding

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन केस : आरोपी अब भी फरार, कुर्की संभव

Thu, 21 Apr 2016 12:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 21 Apr 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
noida bmw hit and run case accused is still absconding
noida bmw hit and run case
बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में आरोपी कार चालक कोर्ट में सरेंडर की अर्जी के बाद भी पेश नहीं हो रहा है। पुलिस भी उसे पकड़ने में नाकाम साबित हुई है। ऐसे में पुलिस का कहना है कि उसके पास आरोपी कार चालक की संपत्ति की कुर्की और उसे पकड़ने वाले को इनाम घोषित करने का विकल्प भी है।
विज्ञापन


आरोपी कार चालक विनोद डेढा की तलाश में पुलिस की चार टीमें दिल्ली, फरीदाबाद और आसपास के शहरों में दबिश दे रही हैं लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। एसएसपी किरण एस ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है। यदि आरोपी कोर्ट में सरेंडर नहीं करता है तो कुर्की और उस पर इनाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे रेसिंग कर रही तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने चार लोगों को कुचल दिया था। जिसमे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रात में गुलफाम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने चौड़ा चौराहे  पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। अन्य घायलों में अनवर को परिजन मुरादाबाद ले जा चुके हैं जबकि दो अन्य घायल प्रेम और जोगिंदर सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती हैं।

जोगिंदर को प्लास्टर और प्रेम की हुई सर्जरी

noida bmw hit and run case accused is still absconding
बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल - फोटो : भव्य नरेश

सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती बीएमडब्ल्यू की टक्कर से घायल प्रेम सिंह की बुधवार को सर्जरी की गई। डॉक्टरों के मुताबिक उसके दाएं पैर की हड्डी टूट गई थी। वहीं दिल का रोगी होने के कारण दूसरे घायल जोगिंदर सिंह भंडारी की सर्जरी नहीं हो सकती है।

उसका पैर प्लास्टर से ही ठीक होगा। हड्डी रोग विभाग के डॉ. आरकेशर्मा ने बताया कि जोगिंदर दिल का रोगी है। ऐसे में उसे बेहोशी देकर सर्जरी संभव नहीं है। उसके दाएं पैर की घुटने से नीचे की हड्डी टूटी है। प्लास्टर करके हड्डी जोड़ दी गई है। उसके पैर को ठीक होने में दो माह तक लग जाएंगे।

बृहस्पतिवार को उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं, दूसरे घायल प्रेम सिंह की बुधवार को सर्जरी हुई है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस शुक्ल ने बताया कि दाएं पैर की हड्डी टूटी है जहां रॉड लगा दी है। उसका पैर अब ठीक है।

दूसरी तरफ थाना सेक्टर-24 में सेक्टर-22 निवासी रवि शर्मा की ओर से मामले की शिकायत दी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनके कर्मचारी प्रेम सिंह और जोगिंदर सिंह भंडारी को 16 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू  कार एचआर 51एयू 6900 के चालक ने टक्कर मार दी थी।

टक्कर में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए थे। सुमित्रा अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया, जहां से कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed