फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Inspector murder: two of the three unknown accused identity

दरोगा हत्याकांड : तीन अज्ञात आरोपियों में दो की हुई पहचान, तलाश शुरू

Sat, 14 May 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 14 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
Inspector murder: two of the three unknown accused identity
अख्तर हत्याकांड के मामले में जावेद समेत उसके तीन साथियों के गिरफ्तार होने के बाद दो और बदमाशों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों की पहचान चांद और कलवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस चांद और कलवा के रिश्तेदारों समेत अन्य नजदीकी लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों वारदात के वक्त घटनास्थल पर ही मौजूद थे। मालूम हो कि नई आबादी में भारी मात्रा में हथियारों के साथ एक मकान में बदमाशों की सूचना पर दबिश के दौरान गोलीबारी में दरोगा अख्तर खान की हत्या के मामले में जावेद समेत सात बदमाशों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


दादरी कोतवाली के एचसीपी यशवीर सिंह ने जावेद, औरंगजेब, तोता, फुरकान और तीन अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में औरंगजेब और फुरकान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद पुलिस ने गुलफाम उर्फ तोता को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को ही मामले के मुख्य अभियुक्त जावेद ने दिल्ली कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों में से दो कि पहचान के बाद पुलिस तीसरे अज्ञात बदमाश की पहचान में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed