{"_id":"5735eaae4f1c1bfa559199f4","slug":"inspector-murder-two-of-the-three-unknown-accused-identity","type":"story","status":"publish","title_hn":" दरोगा हत्याकांड : तीन अज्ञात आरोपियों में दो की हुई पहचान, तलाश शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा हत्याकांड : तीन अज्ञात आरोपियों में दो की हुई पहचान, तलाश शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Sat, 14 May 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अख्तर हत्याकांड के मामले में जावेद समेत उसके तीन साथियों के गिरफ्तार होने के बाद दो और बदमाशों के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। उनकी पहचान कर ली गई है। पुलिस दोनों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाशों की पहचान चांद और कलवा के रूप में हुई है।
पुलिस चांद और कलवा के रिश्तेदारों समेत अन्य नजदीकी लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि दोनों वारदात के वक्त घटनास्थल पर ही मौजूद थे। मालूम हो कि नई आबादी में भारी मात्रा में हथियारों के साथ एक मकान में बदमाशों की सूचना पर दबिश के दौरान गोलीबारी में दरोगा अख्तर खान की हत्या के मामले में जावेद समेत सात बदमाशों के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
दादरी कोतवाली के एचसीपी यशवीर सिंह ने जावेद, औरंगजेब, तोता, फुरकान और तीन अन्य अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। मामले में औरंगजेब और फुरकान को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि बृहस्पतिवार को सिकंदराबाद पुलिस ने गुलफाम उर्फ तोता को गिरफ्तार किया था। बृहस्पतिवार को ही मामले के मुख्य अभियुक्त जावेद ने दिल्ली कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में तीन अज्ञात बदमाशों में से दो कि पहचान के बाद पुलिस तीसरे अज्ञात बदमाश की पहचान में जुट गई है।