फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   girls student molestation returning home

परीक्षा से लौट रही छात्राओं से छेड़छाड़, मारपीट

Sun, 08 May 2016 08:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sun, 08 May 2016 08:24 AM IST
सार

  • कार से अपने भाई के साथ लौट रही थी तीन छात्राएं 
  • बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
girls student molestation returning home
demo pic

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बीए की तीन छात्राओं से शनिवार को बिलासपुर में बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ की। छात्राओं ने विरोध किया तो आरोपी युवकों ने उनके साथ अभद्रता करते हुए किशोर के साथ मारपीट तक कर दी।

विज्ञापन


पीड़ित छात्राओं ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। दनकौर क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन छात्राएं बिलासपुर कस्बा स्थित डिग्री कॉलेज में बीए में पढ़ती हैं। शनिवार को छात्राएं परीक्षा देने के बाद दोपहर को अपने किशोर भाई किशोर के साथ कार में सवार होकर घर लौट रही थी।
विज्ञापन


बिलासपुर से ही एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी कार का पीछा करने लगे। दनकौर-सिकंद्राबाद रोड पर हतेवा फॉर्म के पास बाइक सवार युवकों ने कार को ओवरटेक करके रोक लिया। दोनों युवकों अश्लील फब्तियां कसना शुरू कर दिया। किशोर ने बाइक सवार युवकों का विरोध किया तो वह गाली-गलौज पर उतर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी युवक फिर भी कार का पीछा करते हुए दनकौर तक आ गए

girls student molestation returning home

आरोपी युवक फिर भी कार का पीछा करते हुए दनकौर तक आ गए। आरोप है कि कस्बे में बिहारीलाल चौक पर आरोपियों ने कार को फिर से ओवरटेक किया और गाड़ी को रोक लिया। दोनों मनचले युवकों ने बाइक से उतरकर कार के पास पहुंचे और छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे।

छात्राओं के भाई ने विरोध किया आरोपियों ने उस किशोर के साथ ही मारपीट कर दी। हालांकि छात्राओं के शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए और छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को घटना स्थल से ही दबोच लिया।

पहले तो आरोपी युवक की जमकर धुनाई की और फिर छात्राओं से चप्पल से पिटवाकर पुलिस को सौंप दिया जबकि दूसरा आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उधर, आरोपी युवक को छुड़वाने के लिए पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है।

छेड़छाड़ की बढ़ रही घटनाएं

girls student molestation returning home

छेड़छाड़ की बढ़ रही घटनाएं
दनकौर में पिछले चार माह में छात्राओं और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की कई घटनाएं हो गई है। मगर एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कई आरोपियों को लोगों ने रंगे हाथ पकड़कर भी दिया लेकिन पुलिस दबाव में आकर आरोपियों को छोड़ देती है। दनकौर में छात्राओं के  साथ छेड़छाड़ होना आम बात है।

girls student molestation returning home

कुछ प्रमुख घटनाएं
3 जनवरी को कस्बे से ट्यूशन पढ़कर लौट रही इंटर की दो छात्राओं से बाइक सवार युवकों ने की छेड़छाड़ 
15 जनवरी को दो छात्राओं के साथ बीएल चौक के पास की छेड़छाड़
10 फरवरी को कस्बे में स्थित डिग्री कॉलेज की छात्राओं से कार सवार युवकों ने की छेड़छाड़, अपहरण का प्रयास
22 फरवरी को छात्राओं का हाथ पकड़कर भरे बाजार में अभद्रता
27 मार्च को कस्बे के तुलसीनगर मोहल्ले में मंदिर से लौट रही युवती से पड़ोस के ही युवक ने की अश्लीलता
7 अप्रैल को सलारपुर अंडरपास के पास छात्रा से कॉलेज के ही छात्र ने की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed