{"_id":"57234c514f1c1b807aa91539","slug":"convict-furkan-wife-anmol-tells-whole-story-of-the-encounter-day-of-inspector-akhtar-ali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरीः हत्यारोपी फुरकान की पत्नी ने बताया कैसे हुई दरोगा अख्तर की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दादरीः हत्यारोपी फुरकान की पत्नी ने बताया कैसे हुई दरोगा अख्तर की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 29 Apr 2016 05:31 PM IST
विज्ञापन
अख्तर अली के हत्यारोपी फुरकान की पत्नी गिफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
जावेद के साथी फुरकान की पत्नी अनमोल ने पुलिस पूछताछ में चौंकाने वाली बातों का खुलासा किया है। उसके घर पर मुठभेड़ में किस तरह दरोगा अख्तर खान की हत्या हुई उसकी पुलिस को जानकारी दी। बताया कि दरवाजा खुलते ही जावेद और उसके साथियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर पुलिस को संभलने का मौका ही नहीं दिया। कमरे में जावेद के पास हथियारों का जखीरा था।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनमोल से पूछताछ के बाद जावेद के कुछ ठिकानों का पता चला है। हरियाणा के मेवात के अलावा अन्य ठिकानों के बारे में ठोस जानकारी मिल गई है। अनमोल जावेद की काफी विश्वासपात्र है इसलिए उसने पुलिस को ऐसी कई जानकारी दी जिसके बारे में पुलिस को कुछ पता ही नहीं था।
विज्ञापन
बताया कि जावेद अपने पास हमेशा दो पिस्टल रखा है। मोबाइल का बहुत कम इस्तेमाल करता है। कुछ ही दिनों अपना ठिकाना बदल देता है। पुलिस ने जावेद को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया है। उसके नए ठिकानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा अनमोल ने एनकाउंटर के बारे में पुलिस को विस्तार से बताया। बताया कि जावेद 24 अप्रैल को जब चार साथियों के साथ उसके घर आया तो उनके पास बंदूकें, पिस्टल समेत हथियारों का जखीरा था। रात में खाने में मुर्गा और रोटियां बनाई।
इसके बाद वह पास वाले कमरे में चली गई। पुलिस के कमरे के अंदर आते ही जावेद और उसके साथियों ने गोलियां चलाईं। जावेद ने ही दरोगा को गोली मारी थी। दरोगा के गोली मारने पर वह उन सभी पर नाराज हुई। वहां से निकलने के बाद जावेद की फूफी बुंदो के घर पहुंचे। फूफी के घर पर भी जावेद और फुरकान के बीच कुछ बातचीत हुई थी।