{"_id":"5b71c5c942c79210981c2c8f","slug":"91534182857-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने 15 तक पंचायत की मांगें नहीं मानी तो 16 अगस्त को देेंगें गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकार ने 15 तक पंचायत की मांगें नहीं मानी तो 16 अगस्त को देेंगें गिरफ्तारी
Updated Mon, 13 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत की मांगें नहीं मानी तो 16 को गिरफ्तारी
पुन्हाना। गांव नहेदा निवासी साहिब की हत्या के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर छठे दिन भी धरना जारी रहा। सोमवार को पंचायत कोर कमेटी की बैठक में फैसला लिया गया कि 14 अगस्त तक धरना जारी रहेगा, 15 अगस्त को आजादी पर्व होने की वजह से धरना स्थगित रहेगा वहीं कोर कमेटी ने यह भी फैसला लिया अगर 15 अगस्त तक सरकार ने आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 16 अगस्त को पुन्हाना में कोर कमेटी के सदस्य और इलाके के प्रमुख लोग अपनी गिरफ्तारियां देंगे। अगर सरकार फिर भी नहीं मानी तो हजारों की संख्या में दिल्ली के राजघाट पर धरना देने का फैसला लिया गया। धरने पर बैठे लोगों ने जहां पंचायत की सभी बातों का समर्थन किया वहीं साहिब की हत्या के फैैसले में विधायक रहीश खान को शामिल करने और 15 अगस्त को धरना स्थगित करने पर ऐतराज जताया। पंचायत की कोर कमेटी में विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री आफताब अहमद, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधायक हबीबुर्रहमान, मामन खां इंजीनियर, जावेद सोहना, ऐजाज काटपुरी, अखतर हुसैन, सुभानखां सहाब खां सहित कुल 35 सदस्य शामिल हैं।
कोर कमेटी की बैठक में विधायक रहीश खान शामिल रहे
पुन्हाना की नगरपालिका कार्यालय में कोर कमेटी की करीब ढाई घंटे तक बैठक चली जिसके कुछ सदस्यों ने विधायक रहीश खान को बुला लिया, कमेठी द्वारा सीएम से मिलने के वक्त उनको भी साथ रहने का आह्वान किया।
जमियत उलमा हिंद की चार राज्यों के सदर मौलाना याहया करीमी ने कोर कमेटी का फैसला सुनाया, जैसे ही मौलाना ने कोर कमेटी की बैठक में पुन्हाना से विधायक रहीश खान के शामिल होने और सीएम से मिलने वाली कोर कमेटी के साथ रहने का जिक्र किया तो भीड़ भड़क गई और जूते-चप्पलों की बरसात कर दी। वहीं लोगों द्वारा रहीश के नाम पर नराजगी जाहिर करने पर विधायक जाकिर हुसैन ने बताया कि धरने पर बैठे लोगों को लगा कि रहीश खान को कोर कमेटी की कमान सौंप दी है इसलिए लोग भड़क उठे।
विज्ञापन
16 अगस्त को गिरफ्तारी देने का फैसला लिया
विधायक जाकिर हुसैन, पूर्व मंत्री मोहम्मद इलयास, पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने बताया कि अगर सरकार ने 15 अगस्त तक साहिब के हत्यारे पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार नहीं किया तो 16 अगस्त को कोर कमेटी के सदस्य और इलाके प्रमुख लोग गिरफ्तारियां देंगे। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो दिल्ली के राजघाट पर अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
धरना स्थल पर मृतक के पिता शहीद फहराएंगे झंडा
पंचायत की कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि 15 अगस्त आजादी का पर्व होने की वजह से धरना स्थगित रखा जाएगा जबकि युवा मकसूद कटपुरी, आसिफ लुहिगाकलां, मौसिम जमालगढ़, आसिफ पिनगवां, सरफऱाज़ साकरस, आज़म जमालगढ़, कलाम पिनगवां, जुनेद तेड, मंसूर नेवाना और जुबेर शाहचौखा का कहना है कि धरना स्थगित नहीं रखा जाएगा बल्कि 15 अगस्त का आजादी का पर्व धरना स्थल पर ही मनाया जाएगा और पुलिस की गोली से मारे गऐ साहिब के पिता शहीद झंडा फहराएंगे।
कमेटी ने सीएम से मिलने का मांगा समय
पूर्व मंत्री आफताब अहमद का कहना है कि आज कमेटी ने फैसला लिया कि एक बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर बात रखी जाए, इसके लिए भाजपा से जुड़े नेता एवं अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल जैलदार और विधायक रहीश खान को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।