{"_id":"5cc8c2c9bdec2206fc1254fa","slug":"81556660937-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोन दिलाने के नाम पर 1.08 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लोन दिलाने के नाम पर 1.08 लाख की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोन दिलाने के नाम पर 1.08 लाख की ठगी
नोएडा। लोन दिलाने के नाम पर एक शख्स से 1.08 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली फेज-2 पुलिस से घटना की शिकायत की है। पुलिस से आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सोरखा निवासी रमेश चंद के पास अनिल सिंह का लोन के लिए फोन आया था। दोनों के बीच लोन को लेकर बातचीत हुई। पांच लाख रुपये के लोन के लिए अनिल सिंह ने आधार कार्ड, पेन कार्ड, दो कैंसल चेक आदि दस्तावेज ले लिए। साथ ही, आरोपी अनिल सिंह ने एडवांस 20 हजार रुपये भी ले लिए। इसके बाद अनिल सिंह ने उनके चेक से 88.500 रुपये निकाल लिए। जब ठगी का पता चला तो रमेश ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। ब्यूरो
दो लोगों के खाते से निकाले 40 हजार
नोएडा। साइबर ठगों ने कार्ड क्लोन करके दो लोगों के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए। मीडियाकर्मी सन्नी पवन के खाते से ठगों ने 24,500 रुपये निकाल लिए। उन्होंने साइबर सेल से इसकी शिकायत की। साइबर सेल ने जानकारी की तो पता चला कि यह पैसा किसी खाते में ट्रांसफर किया गया है। वहीं, दूसरी घटना गिरीश चंद्र नेगी के साथ हुई। वे डी-85, सेक्टर-15 में रहते हैं। ठगों ने उनके खाते से 15 हजार रुपये निकाल लिए। एसएचओ सेक्टर-20 राजवीर सिंह चौहान का कहना है कि दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो