फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप

Wed, 01 May 2019 03:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 03:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
पुलिस पर लगाया रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप
विज्ञापन

- पीड़ित ने कहा, मांगे 70 हजार रुपये, बाद में 15 हजार लेकर छोड़ा
ग्रेटर नोएडा। कासना में कार इलेक्ट्रीशियन का काम करने वाले युवक ने पुलिस पर जबरन हिरासत में रखने और रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। मंगलवार को युवक ने जिलाधिकारी से इसकी शिकायत की है। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम भी एक पत्र भेजा है।

दिलशाद पुत्र शकील परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचा। उसका आरोप है कि 3 मार्च को वह फोन आने पर सिरसा गोलचक्कर के पास गाड़ी ठीक करने गया था। वहां उसे गाड़ी नहीं मिली, लेकिन दो बाइक पर सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल व 3 हजार रुपये लूट लिए। मामले की शिकायत पीड़ित ने ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 17 मार्च को उसी नंबर से फिर फोन आया और मामले की शिकायत न करने की धमकी दी गई। इस पर पीड़ित ने 25 मार्च को परिजनों के साथ एसएसपी से शिकायत की। आरोप है कि इस पर ग्रेटर नोएडा कोतवाली पुलिस ने उसे थाने बुलाया व मारपीट की। साथ ही लूट के मामले में जेल न भेजने के लिए 70 हजार रुपये की रिश्वत भी मांगी। बाद में 15 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। वहीं, लूट के मामले में पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। डीएम बीएन सिंह ने जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed