{"_id":"5cc5b7b7bdec2207476e1539","slug":"81556461495-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प ति को भेजी अश्लील फोटो, पत्नी को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प ति को भेजी अश्लील फोटो, पत्नी को छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति को भेजी अश्लील फोटो, पत्नी को छोड़ा
नोएडा। सेक्टर-37 की हरिजन कालोनी में एक महिला को युवक से दोस्ती करना भारी पड़ गया। युवक ने महिला को पाने के लिए उसकी अश्लील फोटो बना कर उसके पति को भेज दी। इससे नाराज पति महिला को छोड़कर चला गया। अब आरोपी महिला पर साथ रहने का दबाव बना रहा है। मना करने आरोपी ने उसकी दो बहनों की भी अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बिहार के समस्तीपुर निवासी युवती की शादी एक साल पहले ही गांव के युवक से हुई थी। दोनों का परिवार नोएडा आकर रहने लगा। युवती पति के साथ सेक्टर-37 की हरिजन कालोनी में रह रही है। आरोप है कि पड़ोस में सूरज नाम का युवक किराए पर रहने आया था। कुछ दिनों में उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। आरोप है कि इस दौरान युवक उससे एक तरफा प्रेम करने लगा। युवती को पाने के प्रयास में युवक ने चोरी से महिला के अश्लील फोटो तैयार कर और पति को भेज दिए। फोटो देखकर पति नाराज होकर चला गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उस पर साथ रहने का दबाव बनाया, लेकिन जब वह नहीं मानी तो आरोपी ने उसकी और दो सगी बहनों की भी अश्लील फोटो तैयार करके सोशल मीडिया पर डाल दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।