फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कक्कक्

कक्कक्

Sun, 14 Apr 2019 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
कक्कक्
जौरासी के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने सात गोवंश मुक्त कराए
विज्ञापन


तावडू। जौरासी के पास नाकाबंदी कर पुलिस ने सात गोवंश को मुक्त कराया है। पुलिस को देखकर आरोपी चालक गोवंश सहित पिकअप गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक व उसके मालिक के खिलाफ गो संरक्षण एवं गो संवर्धन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

खोरी चौकी प्रभारी ब्रह्मजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव उटोन-जौरासी के कच्चे रास्ते से राजस्थान के लिए गोवंश को एक पिकअप गाड़ी में भरकर वध की नीयत से लाया जा रहा है। पुलिस ने सूचना के बाद गांव जौरासी के पास नाकाबंदी कर दी। एक पिकअप चालक रास्ते से आता दिखाई दिया। पुलिस को देख गोवंश सहित पिकअप को छोड़ भागने लगा। पुलिस ने आरोपी चालक को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस ने जब पिकअप की तलाशी ली तो उसमें दो सांड़, पांच गाय रस्सियों से बंधी हुई मिली। पुलिस ने बरामद गोवंश को मुक्त कराकर गोशाला में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पिकअप गाड़ी के कोई कागजात नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed