फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बच्ची के अपहरण का प्रयास

बच्ची के अपहरण का प्रयास

Thu, 04 Oct 2018 03:36 AM IST
Updated Thu, 04 Oct 2018 03:36 AM IST
विज्ञापन
बच्ची के अपहरण का प्रयास
हेडिंग: तीन साल की बच्ची के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

स्कूल बस से उतरते ही बच्ची उठाकर ले जाने लगा आरोपी
लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, शराब के नशे में था युवक
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। ममूरा में तीन साल की बच्ची के अपहरण के प्रयास का मामला सामने आया है। आसपास के लोगों ने बच्ची को आरोपी से छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली फेज थ्री पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, ममूरा निवासी श्यामवीर सिंह की साढ़े तीन साल की बच्ची ममूरा गली नंबर-7 के एक स्कूल में पढ़ती है। सोमवार को बच्ची स्कूल बस से गली के बाहर उतरी, तभी एक युवक उसे गोद में उठाकर भागने लगा। बच्ची को वहां मौजूद लोग पहचानते थे। लोगों ने युवक को पकड़ लिया। युवक से पूछताछ की तो वह कुछ नहीं बता पाया। इसके बाद जब परिजन बच्ची को लेने पहुंचे तो उन्हें घटना के बारे में पता चला। बच्ची के पिता ने पुलिस को सूचना देकर युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली फेज थ्री के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान पटना निवासी आनंद के रूप में हुई है। वह शराब के नशे में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed