फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हुई, आरोपी फरार

दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हुई, आरोपी फरार

Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हुई, आरोपी फरार
दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हुई, आरोपी फरार
विज्ञापन

गुरुग्राम। पालम विहार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की (17) के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले युवक ने कई महीनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।

मूलरूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर निवासी पीड़िता अपने भाई के साथ कार्टरपुरी में किराये पर रहती है। शिकायत के मुताबिक आरोपी रूबेल उनके पड़ोस में ही रहता है। भाई के साथ जान पहचान के बाद आरोपी का घर में आना जाना बढ़ गया। आरोप है कि 10 जनवरी को आरोपी ने घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लगातार कई बार दुष्कर्म कर चुका है। वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब वह गर्भवती हो गई। बृहस्पतिवार को लड़की ने अपनी बहन को इस बारे में बताया। पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा के मुताबिक आरोपी रूबेल को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed