{"_id":"5c23c8aabdec2256cd7e1805","slug":"61545849002-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 हजार गंवाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
5 हजार के चक्कर में गवाएं 55 हजार रुपये
विज्ञापन
नोएडा। युवक ने 5 हजार के चक्कर में 55 हजार रुपये गवां दिए। आरोप है कि एक सप्ताह पहले खाते से 5 हजार रुपये निकलने की शिकायत बैंक में की थी। मंगलवार को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर सभी डिटेल हासिल कर खाते से 55 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक ने सेक्टर-49 पुलिस से मामले की शिकायत की है। सेक्टर-49 बरौला जेजे कालोनी में मिथुन चौटाला परिवार के साथ रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। एक सप्ताह पहले उनके खाते से 5 हजार रुपये निकल गए थे। उन्होंने सलारपुर स्थित बैंक में इसकी शिकायत की। बैंक मैनेजर ने कहा कि उनका पैसा खाते में पहुंच जाएगा। मंगलवार को मिथुन के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि वह बैंक से बात कर रहा है। उसे बैंक डिटेल और एटीएम कार्ड की कुछ डिटेल चाहिए। मिथुन झांसे में आकर बैंक खाते की डिटेल के साथ एटीएम कार्ड की भी डिटेल दे दी। थाना प्रभारी गिरजा शंकर त्रिपाठी का कहना है कि शिकायत को साइबर सेल को ट्रांसफर किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।