फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अर्थ आईकॉनिक बिल्डर पर कसा शिकंजा---

अर्थ आईकॉनिक बिल्डर पर कसा शिकंजा---

Mon, 19 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अर्थ आईकॉनिक बिल्डर पर कसा शिकंजा---
हेडिंग: अर्थ आइकॉनिक बिल्डर के अधिकारियों पर कसा शिकंजा
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने गैंगस्टर हटाने की याचिका कर दी खारिज
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सैकड़ों निवेशकों से ठगी करने वाले अर्थ आइकॉनिक बिल्डर के अधिकारियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई जारी रहेगी। हाईकोर्ट ने बिल्डर कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट अमित सतीजा और प्रबंधक निशांत अरोड़ा की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें गैंगस्टर एक्ट हटाने की मांग की गई थी। अभी निशांत अरोड़ा फरार है और अमित लुक्सर जेल में बंद है।

अर्थ आइकॉनिक लिमिटेड कंपनी के अधिकारियाें ने नोएडा व ग्रेटर नोएडा में फ्लैट देने के नाम पर सैकड़ों खरीदारों से अरबों रुपये की ठगी की है। इस कंपनी के डायरेक्टर अवधेश गोयल, रजनीश मित्तल, अतुल गुप्ता, विकास गुप्ता तिहाड़ जेल, वाइस प्रेसीडेंट अमित सतीजा लुक्सर जेल में बंद है। 15 अक्तूबर को पुलिस ने सभी आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया था। निशांत के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी पर रोक लगाने और गैंगस्टर एक्ट हटाने की मांग की थी। पिछले दिनों ठगी के शिकार लोगों ने वाणिज्य मंत्रालय में भी शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed