फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पा लिसी लेप्स के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

पा लिसी लेप्स के नाम पर ठगी करने वाले 3 गिरफ्तार

Thu, 13 Sep 2018 05:08 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
पा लिसी लेप्स के नाम पर ठगी करने वाले 3  गिरफ्तार
कन्नौज, कानपुर, दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--------------------
हेडिंग: पॉलिसी नवीनीकरण के नाम पर ठगी, तीन धरे
सबहेड: बुजुर्ग से 6 लाख रुपये बचाने के लिए 6 बार में हड़प लिए 6 लाख
बीमा पॉलिसी को लैप्स बताकर छह लाख रुपये डूबने की सूचना देने और फिर उसका नवीनीकरण कराने के नाम पर 6 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। बीमा पॉलिसी को लैप्स बताकर छह लाख रुपये डूबने की सूचना देने और फिर उसका नवीनीकरण कराने के नाम पर छह लाख रुपये ठगने वाले तीन युवकों को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। ठगी के तीन लाख रुपये आरोपियों ने खर्च भी कर दिए थे। जबकि बाकी के तीन लाख रुपये को खाते में फ्रीज करा दिया गया है। आरोपियों ने कितने लोगों से इस तरह की ठगी है इसकी जांच की जा रही है।
एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि कन्नौज के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के डालूपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार दिल्ली के अशोक नगर में रहकर यूपी पुलिस में कांस्टेबल की परीक्षा दे चुका है। इस दौरान उसने एक फर्जी कंपनी में टेलिकॉलर के रूप में काम किया था। कंपनी तीन माह में ही बंद हो गई थी। कंपनी ने जो नंबर दिया था उस पर कुछ लोगों के फोन आते थे। नोएडा सेक्टर-62 निवासी एनटीपीसी से रिटायर्ड रोबिन मजूमदार ने भी इस नंबर पर कॉल किया था। कंपनी बंद होने की जानकारी मजूमदार को नहीं थी। नंबर ब्रजेश इस्तेमाल कर रहा था तो उसे लालच आ गया। उसने सेक्टर-63 निवासी दोस्त अवधेश कुमार और सेक्टर-19 निवासी प्रवीण कुमार के साथ फर्जी कंपनी बनाकर लोगों को ठगने के लिए कॉल सेंटर चलाना शुरू कर दिया। मजूमदार को ब्रजेश ने बताया कि उनकी 6 लाख की बीमा पॉलिसी खत्म हो गई है। यदि उन छह लाख को पाना चाहते हैं तो वह एक लाख रुपये उनके बताए अनुसार खाते में डाल दें। इससे पॉलिसी का नवीनीकरण हो जाएगा। इस तरह आरोपियों ने छह बार में छह लाख रुपये बुजुर्ग से हड़प लिए। ठगी की जानकारी लगी तो पीड़ित ने मई में साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा दी। सेल ने ब्रजेश को नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

ब्रजेश ने फरार कंपनी में सीखा था ठगी का तरीका
ब्रजेश अप्रैल 2017 में सेक्टर-10 में काम कर चुका है। यह कंपनी तीन माह में भाग गई थी। वहां पर प्रशिक्षण दिया गया था कि लोगों की बीमा पॉलिसी लैप्स होने, नवीनीकरण कराने और दोगुना रुपये देने का लालच देकर कैसे ठगी की जाती है। ब्रजेश 50 फीसदी रकम अपने पास रखता था जबकि अवधेश को 20 फीसदी और खाते का प्रयोग करने पर प्रवीण को 30 फीसदी रकम दी जाती थी। प्रवीण ने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। जबकि ब्रजेश ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीएससी किया और अवधेश भी बीएसी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed