{"_id":"5ccf202cbdec2206fc1259a3","slug":"51557078060-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार रुपये रिश्वत लेते चौकी प्रभारी गिरप्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस हजार रिश्वत लेते जयसिंहपुर चौकी प्रभारी गिरफ्तार
विज्ञापन
नूंह। विजिलेंस की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ जयसिंहपुर चौकी प्रभारी जगबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। इसके लिए विजिलेंस टीम की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी बहराम यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। आरोपी जगबीर सिंह हाईकोर्ट में चल रहे घरेलू हिंसा के एक मामले में अपनी रिपोर्ट देने के एवज में पैसे की मांग कर रहा था। ये रुपये नूंह खंड के गांव शाहपुर नंगली निवासी लियाकत पुत्र महमूदा की पुत्रवधु रहीशन निवासी जयसिंहपुर के केस में रिपोर्ट देने के लिए मांगे जा रहे थे। आरोप है कि पैसे नहीं देने पर मामले को काफी समय अटका रहा था। अंत में हार कर इसकी सूचना उन्होंने विजिलेंस टीम को दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट बहराम यादव व विजिलेंस इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में जगबीर सिंह को रंगे हाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पीड़ित लियाकत को टीम ने पाउडर लगे दस हजार रुपये दे दिए, जैसे ही उन्होंने रुपये हाथ में लिए तभी टीम ने उन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।