{"_id":"5cc8c00abdec220755417013","slug":"51556660234-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट से यूरो चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फ्लैट से यूरो चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेडिंग: परिवार गया था वृंदावन, चोरों ने की वारदात
फ्लैट का ताला तोड़कर 600 यूरो व लाखों की ज्वेलरी चोरी
बदमाश कटर से ताला काटकर अंदर दाखिल हुए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-110 पुलिस चौकी के पास सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार में फ्लैट का ताला तोड़कर 600 यूरो और लाखों की ज्वेलरी चोरी करने का मामला सामने आया है। बदमाश कटर से ताला काटकर अंदर दाखिल हुए थे। कोतवाली फेज टू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सतीश कुमार एक निजी कंपनी में अधिकारी हैं। 27 अप्रैल को वह परिवार के साथ वृंदावन घूमने गए थे। 29 अप्रैल की शाम को जब वह वापस लौटे तो उनके फ्लैट के ताले हुए थे। साथ ही, घर में बना लॉकर भी टूटा हुआ था। चोर लॉकर में रखे 600 यूरो (करीब 47 हजार रुपये), सोने के दो कड़े, चार चूड़ियां, अंगूठी, दो चेन, हीरे की अंगूठी व पेंडेंट, सोने की चार झुमकियां और चांदी की पायल चोर ले गए। चोरी की इस घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा पर भी सवालिया निशान लग गए हैं। कोतवाली फेज-टू के प्रभारी निरीक्षक फरमूद अली पुंडीर ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोसाइटी के गार्डों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी कैमरे को सर्च किया जा रहा है।