फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ठक-ठक गैंग

ठक-ठक गैंग

Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
ठक-ठक गैंग
मेरठ और गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


फोटो--------

ठक-ठक गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार
- मेरठ से नोएडा आकर सुबह और शाम के पीक आवर के दौरान वारदात को देते थे अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। सेक्टर-49 पुलिस ने ठक-ठक गैंग के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 मोबाइल और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। साथ ही उनके पास से बरामद कार पर फर्जी नंबरप्लेट लगा था। आरोपियों की पहचान जावेद, आरिफ, खिजार हयात और दानिश निवासी मरेठ के रूप में हुई हैं। चारों मेरठ से नोएडा आकर सुबह और शाम के पीक आवर में वारदात को अंजाम देते थे।

सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया कि सेक्टर-49 पुलिस सेक्टर-72 में बुधवार रात वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय एक कार आई जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। मगर कार को युवकों ने भगा लिया। पीछा करके उसे रुकवाया गया। कार में चार युवक सवार थे। पुलिस ने हिरासत में लेकर उनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी वारदात को अंजाम देनेे के साथ गांजा सप्लाई करने भी नोएडा में आते थे। कार की जांच की तो पता चला कि उस पर फर्जी नंबर है। दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद और नोएडा में 40 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed