फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   भयंकर गर्मी में शहर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

भयंकर गर्मी में शहर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।

Fri, 01 Jun 2018 11:19 PM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
भयंकर गर्मी में शहर में पेयजल के लिए मचा हाहाकार।
बूंद-बूंद पानी को तरस रहे लोग
विज्ञापन


फिरोजपुर झिरका। भयंकर गर्मी के बावजूद शहर के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शहर के कई वार्डों में पिछले कई दिनों से जबरदस्त पेयजल संकट गहराया हुआ है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। स्थिति यह है कि लोगों को पानी के टैंकर मंगवाना पड़ रहा है।
इस समय गर्मी अपने पूरे चरम पर है। बदन को जला देने वाली गर्मी के चलते लोगों को पानी का ही सहारा होता है। लेकिन पिछले कई दिनों से शहर में लोगों के नलों से पानी की बूंद भी नहीं टपकी है। वार्ड दस के पूर्व पार्षद लोकनाथ आहूजा, राजकुमार, सुरेशचंद ने कहा उनके वार्ड में पिछले एक सप्ताह से पेयजल संकट चल रहा है। बार-बार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से शिकायत भी की गई है। लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

वार्ड 12 के हरिओम गोयल, भूरू, बलराज गर्ग, शेखर सैनी ने बताया पानी भरने के लिए उनके परिवार की महिलाएं पूरी-पूरी रात जग रही हैं। लेकिन इसके बाद भी पानी नहीं मिल पाता है। वहीं वार्ड सात के दिनेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेश चंद ने कहा कि पानी का बिल भरने के बाद भी पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को पानी का टैंकर मंगाना पड़ रहा है। चेतावनी दी कि जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने अगर जल्द ही पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया, तो मजबूरन उनको आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरिंग की मोटर फुंक जाने की वजह से शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई थी। अब मोटर ठीक हो गई है। शहर में पेयजल की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
-शमीउल्ला खां, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed