{"_id":"5cb48e91bdec22146230a366","slug":"41555336849-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं 2436 बैल जंपर और पीओ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं 2436 बैल जंपर और पीओ
विज्ञापन
संशोधित...
चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं 2436 भगौडे़
- चुनाव में दखल रोकने के लिए फरार बदमाशों की धरपकड़ शुरू
- वांछित सहित अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी ने गठित की टीम
- पिछले दो माह में पुलिस ने 42 आरोपी पकडे़
यूनुस अलवी
नूंह। चुनाव में कोई दखलंदाजी ना कर सके, इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस विभाग ने वांछित, भगौडे़ और उद्घोषित बदमाशों को चुनाव से पहले सलाखों के पीछे भेजने की मुहिम शुरू कर दी है। नूंह जिले के 2436 भगौडे़ और जमानत पर बाहर आए व वांछित आरोपी चुनाव को प्रभावित प्रभावित कर सकते हैं। पिछले दो माह में करीब 42 आरोपी पकड़ कर जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नूंह जिला पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया ने जिले में पीओ स्टाफ टीम का गठन किया है।
मेवात पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में 862 पीओ (फरार आरोपी), 1574 भगौडे़ और दो वांछित इनामी बदमाश हैं। उन्होंने बताया कि जान मोहम्मद उर्फ जानू निवासी जेतलका थाना नगीना 50 हजार का इनामी बदमाश है। आरोपी के खिलाफ 2007 में हत्या का मामला दर्ज किया गया था जो 2010 से अदालत ने भगौड़ा करार दिया था। तभी से आरोपी की तलाश जारी है। वहीं, पलवल जिले के बहीन थाना निवासी मुबीन उर्फ मुब्बी पर पुन्हाना में गत 12 मार्च को पुलिस टीम पर फायरिंग करने का मामला दर्ज है। आरोपी को 20 हजार का इनामी बदमाश घोषित कराने का प्रयास किया जा रहा है।
--------
चुनाव में अपराधी किस्म के लोग कोई दखल ना दे सकें। इससे पहले ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रखा है। जल्द ही अधिकतर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उनका मकसद है चुनाव साफ सुथरे और शांतिपूर्ण माहौल में हों और जो भी इनमें दखल डालने की कोशिश करेगा, उसको बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, गांव के प्रमुख लोगों को भी ऐसे अपराधियों को पकड़वाने में मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन
- संगीता कालिया, पुलिस अधीक्षक
फोटो एसपी संगीता कालिया