फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   गाय की मौत

गाय की मौत

Thu, 13 Sep 2018 05:12 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:12 AM IST
विज्ञापन
गाय की मौत

विज्ञापन
एलिवेटेड रोड पर कार की टक्कर से दो गाय मरीं
अचानक सामने आने से हादसा, चार कारें क्षतिग्रस्त, लगा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
नोएडा। एलिवेटेड रोड पर बुधवार सुबह इस्कॉन मंदिर के पास कार की टक्कर से दो लावारिस गांवों की मौत हो गई। हादसे के बाद वहां जाम लग गया। आरोपी की कार समेत चार कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर गायों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सेक्टर-24 थाना इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि बुधवार को एलिवेटेड रोड पर दो गाय चढ़ गई। सुबह करीब साढे़ 11 बजे दिल्ली निवासी कैब चालक कुलदीप अपनी गाड़ी से यात्री लेकर सेक्टर-135 जा रहा था। मंदिर के सामने अचानक दो गाय उसकी गाड़ी के सामने आ गई। गति तेज होने के कारण दोनों को जोरदार टक्कर लगी। गायों के सिर और मुंह पर गंभीर चोर्टें आइं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कैब के पीछे आ रही तीन कारें भी अचानक लगे ब्रेक के कारण क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटे की थी।


पशुओं को रोकने की नहीं है व्यवस्था
नोएडा में इस तरह का यह पहला हादसा है। चूंकि अभी तक एलिवेटेड पर रोड पर कभी कोई पशु नहीं आया था। लोगों की माने तो गाय सेक्टर-60 के पास ही एलिवेटेड रोड पर चढ़ गई थीं। उन्हें किसी ने भी वापस भेजने का प्रयास नहीं किया। इसके अलावा किसी वाहन स्वामी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। प्राधिकरण के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही भी बताई जा रही है। लोगों का कहना है कि एलिवेटेड पर लावारिस पशुओं को रोकने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed