{"_id":"5c6eab32bdec2259c53e1cb0","slug":"21550756658-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए किया मजबूर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 07:14 PM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन
पलवल। कैंप थाना पुलिस ने मोहन नगर में तीन दिन पूर्व 24 वर्षीय युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला मृतक के भाई के मोबाइल पर मिले पर मेसेज के आधार पर दर्ज गया है। जांच अधिकारी अजीत के अनुसार मथुरा (यूपी) जिले के प्रेम नगर निवासी धनीराम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि उसका 24 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र उर्फ कालू पलवल के मोहन नगर में रहता था। गत 19 फरवरी की सुबह छह बजे मोहन नगर निवासी वीरेंद्र ने फोन पर उन्हें सूचना दी कि सुरेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पीड़ित पलवल के सरकारी अस्पताल पहुंचा और पोस्टमार्टम के बाद शव को लेकर अपने गांव में दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद पीड़ित के दूसरे बेटे यानी मृतक सुरेंद्र के भाई प्रेमसिंह ने अपने मोबाइल पर मेसेज देखा तो पाया कि सुरेंद्र ने आत्महत्या करने से पहले मेसेज भेजा हुआ है जिसमें उसने मोहन नगर निवासी सतीश, जगदेव व आगरा (यूपी) राहुल पर आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।