{"_id":"5b572d9e4f1c1b50748b6e27","slug":"21532439966-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइसेंस होगा निरस्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाइसेंस होगा निरस्त
Updated Tue, 24 Jul 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरिंग के आरोपी का निरस्त होगा लाइसेंस
नोएडा। फेज-थ्री कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर को गोली मारने वाले आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए पुलिस ने प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। हालांकि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। आरोपी भाजपा नेता का चचेरा भाई है।
जानकारी के मुताबिक, निजी कंपनी में सिक्योरिटी सुपरवाइजर नवनीत गढ़ी चौखंडी में किराये पर रहते हैं। उसी रास्ते में राहुल यादव का भी मकान है। 14 जुलाई को सिक्योरिटी सुपरवाइजर नवनीत ने अपनी बाइक गली में खड़ी की थी। उसी समय राहुल भी कार से घर लौट रहा था, मगर रास्ते में बाइक खड़ी थी। राहुल ने बाइक हटाने के लिए कहा। नवनीत को बाइक हटाने में थोड़ी देर हो गई, तो राहुल ने बाइक के टायर की हवा निकाल दी। विरोध करने पर राहुल ने रिवॉल्वर से उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी थी। ब्यूरो