{"_id":"5af2ff5c4f1c1bea118b6233","slug":"21525874524-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीजा ने साले को मारी गोली पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीजा ने साले को मारी गोली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Updated Wed, 09 May 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पत्नी को भेजने से किया इनकार
तो जीजा ने साले को मारी गोली
किसी बात पर नाराज होकर ससुराल से मायके गई पत्नी को लेकर जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई। इससे नाराज जीजा अपने साथियों के साथ रात में ही साले की दुकान पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट की तथा उसे गोली मार दी। गोली उसके हाथ में लगी है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने मुख्य आरोपी और उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नूंह खंड के गांव फिरोजपुर नमक निवासी आजाद की करीब एक साल पहले पुन्हाना थाने के गांव डूंगेजा निवासी शाहिदा के साथ शादी हुई थी। दो दिन पहले ही आजाद की पत्नी किसी बात पर नाराज होकर मायके चली गई। नाराज होकर पत्नी के मायके चले जाने पर आजाद ने अपने साले वाजिद को फोन कर पत्नी को वापस भेजने की बात कही। वाजिद ने बहन को आजाद के साथ ससुराल भेजने से मना कर दिया। इस पर फोन पर ही जीजा-साले के बीच तकरार बढ़ गई। आजाद अपने कई साथियों के साथ हथियार लेकर सोमवार की रात गांदडाका स्थित वाजिद की दुकान पर पहुंचा। रात में दुकान पर सो रहे वाजिद के साथ पहले मारपीट की और उसके बाद आजाद ने वाजिद को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुन्हाना पुलिस ने घायल वाजिद की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आजाद सहित दो अन्य आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुुन्हाना थाना प्रभारी अशोक दहिया ने बताया कि बुधवार को आरोपी आजाद और उसके साथी वसीम व बंटी निवासी फिरोजपुर नमक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां आजाद को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जबकि अन्य दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन