फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अधिकारियों को बंधक बनाने-धमकाने में भाजयुमो अध्यक्ष समेत 150 पर एफआईआर

अधिकारियों को बंधक बनाने-धमकाने में भाजयुमो अध्यक्ष समेत 150 पर एफआईआर

Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jan 2019 05:42 AM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को बंधक बनाने-धमकाने में भाजयुमो अध्यक्ष समेत 150 पर एफआईआर
भाजयुमो जिलाध्यक्ष समेत 150 पर रिपोर्ट
विज्ञापन

धूम मानिकपुर विद्युत उपकेंद्र पर तीन घंटे हंगामा कर अधिकारियों को बंधक बनाने-धमकाने का आरोप
- अधिकारियों के छीने मोबाइल, अभद्रता, काम भी रोका
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर अधिकारियों के मोबाइल छीनने और तीन घंटे तक बंधक बनाए रखने, धमकी देने आदि के आरोप में पुलिस ने जिला भाजयुमो अध्यक्ष अन्नू पंडित, तीन नामजद समेत 150 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जीटी रोड स्थित धूम मानिकपुर उपखंड के अधिकारी संजय कुमार शर्मा ने पुलिस को शिकायत दी है कि सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अन्नू पंडित, उपाध्यक्ष अतुल पंडित व राज नागर करीब 150 अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय पर आए। इस दौरान कार्यालय में बैठक होने के कारण सभी अधिकारी मौजूद थे। कार्यालय में आए लोगों ने अधिशासी अभियंता निशांत नवीन और उपखंड अधिकारी संजय कुमार शर्मा का मोबाइल छीनकर उन्हें बंधक बना लिया। आरोपियों ने कार्यालय का पूरा काम-काज रोक दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि लोगों ने बिजली चोरी व बिल जमा न करने वालों के खिलाफ विभागीय आदेश के अनुसार दर्ज कराई रिपोर्ट वापस लेने का दबाव बनाया। ऐसा न करने पर उन्होंने कार्यालय में जमकर हंगामा किया और कागजात इधर-उधर फेंक दिए। इसका विरोध करने पर अधिकारियो के साथ जमकर बदसलूकी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि तीन लोगों को नामजद करते हुए 150 के खिलाफ रिपोर्ट कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने का ऑडियो वायरल
धूम मानिकपुर में विद्युत उपकेंद्र पर हंगामे से एक दिन पूर्व भाजयुमो अध्यक्ष के अधिशासी अभियंता को कॉल करने और धमकाने का ऑडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से इस मामले में शिकायत भी की गई है।

धूम मानिकपुर सबस्टेशन पर हंगामे और कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर 150 लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- विनीत जायसवाल, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed