फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कामां पुलिस सोती रही, मेवात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़,

कामां पुलिस सोती रही, मेवात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़,

Tue, 12 Mar 2019 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
कामां पुलिस सोती रही, मेवात पुलिस व बदमाशों में मुठभेड़,
कामां पुलिस सोती रही, मेवात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
विज्ञापन

पुन्हाना/कामां (भरतपुर)। राजस्थान में भरतपुर जिले के कामां थाना क्षेत्र के गांव सवलाना में देर रात हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच जमकर मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने की सूचना है। लोगों को कहना है कि गोलियां खत्म हो जाने के कारण हरियाणा पुलिस को पीछे हटना पड़ा, जिसका फायदा उठाकर बदमाश गाड़ी में सवार होकर फरार हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने फायरिंग की सूचना कामां थाना पुलिस को देर रात ही दी लेकिन स्थानीय पुलिस सुबह में मौके पर पहुंची। इस मामले में गांव सबलाना निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं पुन्हाना के डीएसपी ने उनकी टीम के कामा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ की बात से इंकार करते हुए कहा कि मेवात पुलिस और बदमाशों के बीच पुन्हाना के गांव खेडला के पास मुठभेड़ हुई है।
गांव सबलाना में घटना के प्रत्यक्षदर्शी अशोक सिंह और हाजी इलियास खान ने बताया कि 11 मार्च की रात बारह से एक बजे तक उन लोगों को फायरिंग की आवाज सुनाई दी। यह फायरिंग करीब 30 मिनट तक चली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मुठभेड़ के दौरान हरियाणा पुलिस की गोलियां खत्म हो गई और वह पीछे हट गई। उसके बाद बदमाश फरार हो गए। हालांकि लोगों ने यह भी बताया कि हरियाणा पुलिस ने बदमाशों का पीछा करते हुए कामां थाने के गांव सबलाना में बदमाशों को घेर लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस और बदमाशों के बीच हाथापाई भी हुई जिसमें बदमाशों की एक जैकेट रह गई थी। फायरिंग से गांव वाले दहशत में आ गए और अपने घर के अंदर से ही फायरिंग की आवाज सुनते रहे। रात के समय ही ग्रामीणों ने फायरिंग होने की सूचना कामां थाना पुलिस को दी थी। कामां थाना पुलिस सोमवार को सुबह गांव में पहुंची।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कामां थाना पुलिस, मौके पर मिले कारतूस
कामा थाना प्रभारी मोहन मीणा ने बताया कि सूचना मिलते ही सुबह पुलिस को गांव सबलाना में जांच अधिकारी मोहन सिंह खटाना की अगुवाई में भेजा गया। जहां रात के समय हुई घटना की लोगों से जानकारी हासिल की है और मौके पर कुछ कारतूस और उनके खोल बरामद किए हैं। वहीं काले रंग की एक जैकेट भी मौके से मिली है। थाना प्रभारी का कहना है कि रात को न तो हरियाणा पुलिस के आने की सूचना थी और न ही कोई फायरिंग की सूचना मिली थी। उनका कहना है कि गांव सबलाना निवासी अशोक कुमार की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है मेवात पुलिस
पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि राजस्थान के कामा थाना क्षेत्र में उनकी कोई पुलिस नहीं गई है बल्कि मेवात पुलिस और बदमाशों के बीच पुन्हाना के गांव खेडला पुन्हाना के पुल के पास मुठभेड़ हुई जिसमें हमारा एक पुलिस कर्मी घायल हुआ है जबकि आठ बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


तावडू अपराध शाखा पुलिस और बदमाशों के बीच पुन्हाना में मुठभेड़
पुन्हाना। तावडू अपराध शाखा पुलिस और बदमाशों के बीच पुन्हाना थाने के गांव खेडला-पुन्हाना के नजदीक जमकर मुठभेड़ हुई। जिसमें दो पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जवानों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया जहां हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गुरुग्राम रेफर कर दिया। घटना 11/12 मार्च की रात करीब बारह और एक बजे के बीच बताई जा रही है। फिलहाल पुन्हाना पुलिस ने नामजद तीन बदमाशों सहित आठ के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पुन्हाना के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि तावडू सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने राजस्थान की ओर से पुन्हाना आ रहे हैं। बदमाश एटीएम तोड़ने और गोकशी के मामले में संलिप्त हैं। तावडू सीआईए प्रभारी महेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुन्हाना-जुरहेडा रोड पर गावं खेडला-पुन्हाना पुल के पास नाकेबंदी की दी गई। आरोपी दिल्ली नंबर की एक स्कार्पियो गाड़ी में हथियारों से लैस थे। बदमाशों को रुकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने रुकने की बजाय पुलिस की कार में टक्कर मार कर फायरिंग करते हुए खेतों की ओर भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। बदमाशों की फायरिंग से हवलदार संदीप और सिपाही नरेश को गोली लगी है। दोनों घायल कर्मचारियों को तुरंत शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज नलहड़ में दाखिल कराया जहां दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए गुरुग्राम रेफर कर दिया।

पुन्हाना डीएसपी अशोक कुमार का कहना है कि सीआईए स्टाफ इंचार्ज महेन्द्र के बयान पर मुब्बी, हमीद निवासी उटावड और ताहिर निवासी टाई व पांच अन्य बदमाशों के खिलाफ हत्या का प्रयास करने, सरकारी कार्य मेें बाधा डालने आदि धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed